- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
महिला पर शादी के लिए बना रहा था दबाव
इन्दौर. पूर्व परिचित महिला पर शादी के लिये दबाव बनाकर उसे परेशान कर रहा था. जबकि उसकी शादी हो चुकी थी. शादी के बाद पति को भी मैसेज व कॉल कर धमकी दे रहा था. वीकेयर फार यू ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
हीरा नगर थानांतर्गत रहने वाली महिला ने वी केयर फार यू में शिकायत की थी कि मैं स्कूल टीचर हू. मेरा पूर्व परिचित कमल राठौर मुझे अनावश्यक कॉल कर परेशान कर रहा है. कमल को मैं लगभगएक साल से जानती हूं. कमल की बहन मेरी दोस्त थी इसलिए मेरी पहचान कमल से हो गई थी. हम पूर्व मे दोस्त थे और आपस मे बातचीत भी करते थे. कमल मुझसे शादी करना चाहता था, किन्तु मेरे परिवार वालों ने मेरी शादी कमल के साथ करने से मना कर दिया था और फरवरी 2018 में मेरा विवाह कही और हो गया है.
शादी के बाद मैंने कमल से बातचीत बंद कर दी थी। परन्तु कुछ दिनो से कमल मुझे और मेरे पति को कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है. कमल मुझे मिलने के लिए दबाव बना रहा है तथा मेरे पति को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है. शिकायत पर व्ही केयर फॉर यू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमल पिता राजाराम राठौर (28) निवासी बडवानी को पकड़कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया गया हैं.
आरोपी कमल ने पूछताछ में बताया कि मैं जियो नामक प्राइवेट कंपनी में फील्ड मैनेजर के पद पर काम करता हूं. इससे पूर्व में मैं अंजड में आईडिया कंपनी मे काम करता था. उसी दौरान मेरी पहचान महिला से हुई थी. मैंने उससे मोबाईल नंबर ले लिया था. हमारी आपस मे बातचीत होती थी. मैं उससे शादी करना चाहता था. आवेदिका की शादी कहीं और हो गई थी तो मंैने उस पर मुझसे शादी करने के लिए दबाव बनाया, मै उससे शादी करना चाहता था. महिला के पति ने मुझे कॉल ना करने को कहा था तो मैंने उसके पति को धमकी दी थी. मंैने अपने व्हाटसअप पर उसके बारे में कई बार स्टेटस भी डाला था।


