- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
टीके का दूसरा डोज लगाने का महाअभियान बना जनआंदोलन
महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों ने आगे आकर लोगों को दूसरा डोज लगवाने का लिया संकल्प
इंदौर। राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके के दूसरे डोज लगाने का चल रहा अभियान अब जनआंदोलन बन गया है। समाज का हर वर्ग स्वेच्छा से आगे आकर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इसी के तहत आज रविन्द्र नाट्य गृह में एक ऐसा उदाहरण देखने को मिला, जब इंदौर की महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता देते हुये तब तक नहीं रूकेंगी जब तक हर एक पात्र व्यक्ति को कोरोना टीके का दूसरा डोज नहीं लग जाये।
इस अवसर पर उपस्थित जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा कलेक्टर मनीष सिंह ने महिलाओं का जज्बा देखते हुये घोषणा की कि टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सदस्यों को शासन स्तर से पुरस्कृत किया जायेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने यह भी कहा कि जिले में निजी क्षेत्र के ऐसे कर्मचारी जो टीके का दूसरा डोज लगावाने के लिये केन्द्र पर जायेंगे, उन्हें आधे दिन का अवकाश दिया जायेगा। इसके लिये उन्हें टीकाकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
रविन्द्र नाट्य गृह में संपन्न हुये महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के सम्मेलन में राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, सहायता संस्था के अनिल भण्डारी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर पवन जैन तथा अभय बेडेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि समाज को जागरूक करने में महिलाओं की अहम भूमिका है। सभी को टीके का दूसरा डोज लगे यह हमारी पहली प्राथमिकता है। इस प्राथमिकता को पूरा करने में महिलाएं संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। महिलाओं ने जिस तरह जिले को टीके के पहले डोज में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने में मदद दी है, उसी तरह इस अभियान में भी सहयोग करें। जिले में 30 नवम्बर तक टीके के दूसरे डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रेरित करे कि टीके के दूसरे डोज से कोई ना छूटे। स्वयं टीका लगवाये तथा दूसरो को भी टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को शासन स्तर से पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि महिला स्व सहायता समूहों के सक्रिय सहयोग से हम लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा कर लेंगे। हर बड़े क्षेत्र के लिये स्ट्रेटजिक टीमे बनायी जा रही हैं। गांव-गांव तथा घर-घर जाकर संपर्क के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिये टीकाकरण केन्द्रों तक लाया जायेगा। बस्तियों में टीकाकरण पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण केन्द्र देर शाम तक भी चलेंगे जिससे वहां आने वाले प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण हो सके। निजी क्षेत्र के कर्मियों को टीकाकरण की सुविधा देने के लिये उन्होंने कहा कि एक आदेश जारी किये जा रहे है, जिसके तहत सभी व्यवसायिक और औद्योगिक संस्थानों को अपने कर्मियों को आधे दिन का अवकाश टीकाकरण के लिये देना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी और 15 अगस्त को उत्कृष्ट महिला स्व सहायता समूहों को पुरस्कृत किया जायेगा।
कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों की पदाधिकारी श्रीमती रूपाली जैन, श्रीमती शिखा पाटीदार सहित अन्य महिलाओं ने टीकाकरण के लिये उनके द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना की जानकारी दी।


