- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ईश्वर की शरण में सांसद लालवानी, कोरोना का असर कम करने के लिए किया यज्ञ
कोरोना से लड़ाई में लगातार सक्रिय सांसद शंकर लालवानी अब ईश्वर की शरण में पहुंच गए हैं। सांसद ने कोरोना के असर को कम करने के लिए यज्ञ किया है।
सांसद पिछले ढाई महीनों से कोरोना के मोर्चे ओर लगातार सक्रिय रहे हैं। इंदौर में कोरोना से जुड़े हर बड़े फैसले में वे शामिल रहे है और अनलॉक से पहले वे ईश्वर की शरण मे पहुंच गए। अमरदास वृद्धाश्रम में सांसद शंकर लालवानी ने हवन किया और कोरोना से राहत देने के लिए प्रार्थना की।
सांसद लालवानी ने कहा कि हमने कर्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने बेहद मज़बूती से ये लड़ाई लड़ी है। अब हमारे कर्म में ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा तो मां अहिल्या की नगरी में कोरोना का प्रकोप जल्द कक होगा।
सांसद लगातार धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज़ करने की सेवा में भी लगे हैं। वहीं सांसद साधु-संत, यज्ञ-हवन आदि के माध्यम से प्रार्थना में भी जुटे हैं।


