- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
रिकॉर्ड तोड़ बारिश में सांसद शंकर लालवानी ने अफसरों के साथ संभाला मैदान
सांसद ने सुबह 4:00 बजे अधिकारियों को फोन किए, सांसद ने 5:00 बजे कंट्रोल रूम में बैठक की, बाद में घुटनों तक पानी मे संभाला मोर्चा
स्वच्छता में नंबर 1 आने का इंदौर ठीक से जश्न भी नहीं मना पाया था कि रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने परेशानियां बढ़ा दी। सांसद शंकर लालवानी रात में ही अपनी टीम को सावधान कर चुके थे और अलसुबह 4:00 बजे उन्होंने अधिकारियों को फोन कर दिया। सांसद खुद कंट्रोल रूम पहुंचे और 5:00 बजे अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसके बाद सांसद, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र और नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के साथ नालों और नदी किनारों की बस्तियों में निकल पड़े।
सांसद के एक्टिव होने के कारण पूरा प्रशासनिक अमला दलबल के साथ मौजूद था। साथ ही मशीनें, औज़ार भी मंगवा लिए गए। लालबाग मैदान के पास कर्बला मैदान के पास बस्तियों में पानी की निकासी के लिए दीवार तोड़ी गई तो कुछ जगहों पर नाव से लोगों को बाहर निकालना पड़ा।
सांसद ने कहा कि ये असामान्य बारिश है, ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी शहर के हालात काफी नियंत्रण में है तो इसकी वजह नालियों में कचरा और प्लास्टिक ना फेंकने की हमारी आदत है।
सांसद सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगातार शहर में सक्रिय रहे और ज़रुरतमंदों के लिए भोजन, दवाइयां आदि की व्यवस्था की।
सांसद ने सुबह ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम, सीएसपी और टीआई से बात कर आवश्यक निर्देश भी दिए। सांसद ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी अफसर फील्ड पर निकले और जनता की समस्या का तत्काल समाधान करें।
सांसद ने अफसरों और नगर निगम के कर्मचारियों का भी हौंसला बढाया और पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए।


