- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सार्वजनिक स्थलों को निःशुल्क सैनेटाइज़ करवाएंगे सांसद शंकर लालवानी
खुद भी मंदिरों को सैनेटाइज़ करने पहुंचे
धार्मिक स्थलों के खुलने के पहले सांसद शंकर लालवानी ने बड़ा ऐलान किया है। सांसद ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को निःशुल्क सैनेटाइज़ करवाया जाएगा। सबसे खास बात ये होगी कि सैनेटाइजेशन के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राजवाड़ा के महालक्ष्मी मंदिर और बांके बिहारी मंदिर पहुंचे सांसद ने भगवान से इंदौर समेत पूरे देश में कोरोना का असर खत्म होने की प्रार्थना की।
सांसद शंकर लालवानी राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे और पूरे मंदिर को सैनीटाइज किया। इस ऐतिहासिक मन्दिर को जल्द खोला जाएगा। सांसद ने ऑटोमैटिक स्प्रे मशीनों के सहारे खुद ही मंदिर को सैनेटाइज़ किया। कोरोना वायरस से भक्तों को बचाने के लिए मंदिरों में सैनेटाइजेशन किया गया।
इसके बाद सांसद राजवाड़ा पर ही स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर भी पहुंचे और वहां पर भी सैनेटाइजेशन किया। सांसद ने पुजारियों से बात भी की और मन्दिर खुलने पर की गई व्यवस्थाओं को भी देखा। सांसद ने इस दौरान मंदिर के पुजारियों और प्रबंधकों से व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी कहा।
सांसद ने जानकारी देते हुए कहा कि इंदौर में कोरोना का खतरा बरकरार है लेकिन धीरे-धीरे जीवन को पटरी पर लाना है, इसलिए सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क सैनेटाइजेशन की सुविधा दी जाएगी जिससे वायरस के प्रसार को रोका जा सकें।
सांसद ने कहा कि धार्मिक स्थलों में एल्कोहल का इस्तेमाल सफाई के लिए उचित नहीं है इसलिए सैनेटाइजेशन प्रक्रिया में एल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सांसद मशीनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक स्थलों समेत कई जगहों की सफाई के लिए अंदर बड़ी मशीनें ले जाना संभव नहीं होता इसलिए विशेष रुप से पोर्टेबल सैनेटाइजेशन मशीनों का इंतज़ाम किया गया है।
सांसद ने आम लोगों से भी कोरोना से बचाव की सावधानियों का सख्ती से पालन करने के लिए आग्रह किया है। सांसद ने कहा है कि हमें धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं लगानी है और शारीरिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना है।
लालवानी ने एक हेल्पलाइन नंबर 96690 70007, 98266 98084, 98930 55192, 99263 66 661 और 98260 11747 जारी करते हुए कहा कि इन नंबर पर फोन कर निःशुल्क सैनेटाइजेशन की सुविधा ली जा सकती है। इसके लिए एक दिन पहले फोन करना होगा और दिन भर में 2-3 जगहों के लिए ये सुविधा उपलब्ध होगी।
ये सुविधा धार्मिक स्थलों, बस स्टॉप, पुलिस थानों, सरकारी अस्पतालों आदि के लिए उपलब्ध रहेगी। शहर के समाजसेवी अमित चावला ने सांसद से सेवा कार्य मे रुचि दिखाई और ये पोर्टेबल सैनेटाइजेशन मशीन उपलब्ध करवाई है।


