- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
किस दिन क्या न करें
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

सोमवार का दिन त्वरित दिन माना गया है अतः इस दिन कोई भी ऐसा कार्य शुरू न करे जिसे आप लंबे समय तक चलाना चाहते है। इस दिन जल्दी निपट जाने वाले कार्य करने चाहिए। इस दिन नौकरी या कारोबार की शुरुआत न करे।पूर्व दिशा की ओर यात्रा न करे और भूलकर भी काले कपड़े न पहने
मंगलवार का दिन तेज दिन माना गया है। इस दिन शिक्षा की शुरआत और किसी भी मुकदमे की शुरआत न करे। इस दिन नीले रंग के प्रयोग न करें और उत्तर दिशा की ओर यात्रा न करे।
बुधवार के दिन नौकरी की शुरुआत न करे। कर्ज न दे और भूमि सम्बन्धी कार्य न करे। उत्तर दिशा कि और यात्रा न करे।
गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है इस दिन मांस मदिरा का सेवन न करें। दक्षिण दिशा की ओर यात्रा न करे।
शुक्रवार को धन का निवेश करने से बचे। दाम्पत्य जीवन में कटुता न पाले इस दिन। पश्चिम दिशा की यात्रा से बचे।
शनिवार का दिन धीमा माना गया है का दिन मुकदमा दायर न करे। चिकित्सा की शुरुआत न करे। और पूर्व दिशा की ओर यात्रा न करे। इस दिन लोहा खरीदने और बेचने से बचना चाहिए।
रविवार का दिन पद प्रतिष्ठा के लिए अच्छा होता है। इस दिन वैवाहिक जीवन और प्रेम सम्बन्धी शुरुआत से बचना चाहिए।पश्चिम दिशा की और यात्रा न करे।


