- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सांसद ने मीटिंग लेकर इंदौर में खिलौना कारोबार संभावनाएं तलाशी
एक्शन मोड में सांसद शंकर लालवानी, प्रधानमंत्री ने भारतीय खिलौना कारोबार को बूस्ट करने की बात कही,
सांसद शंकर लालवानी इंदौर में कारोबारी गतिविधियों बढ़ाने और एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में दुनिया भर के 7 लाख करोड़ के खिलाैना बाजार का जिक्र करते हुए भारत में खिलौना मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की बात कही थी।
जिसके बाद सांसद शंकर लालवानी ने औद्योगिक संगठन एआईएमपी के साथ इंदौर के कारोबारियों के साथ बैठक कर इंदौर में टॉय क्लस्टर बनाने और स्थानीय खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के संदर्भ में बात की।
सांसद लालवानी ने कहा कि ‘मा.प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के बाद हमने इस विषय पर रिसर्च किया और सबसे बड़ी जरुरत भारतीय खिलौनों में इनोवेशन लाने की है। हमने इस विषय पर बैठक कर कारोबारियों का पक्ष जाना है और इंदौर में संभावनाएं तलाशी है।’
सांसद ने कहा कि भारत में खिलौना बाजार की अथाह संभावनाएं है। फिलहाल हमारे बाजार में चीन और अन्य देशों में बने खिलाैने ज्यादा बिकते हैं। इसलिए एक्सपोर्ट के साथ-साथ देश के बड़े बाजार को भी ध्यान में रखना होगा।
इंदौर में हैंडमेड लेदर टॉयज का ज्यादा काम होता है और पहले ये बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट भी होते थे लेकिन धीरे-धीरे चीन ने इस पर कब्जा जमा लिया। सांसद ने कहा कि इसे दोबारा एक्सपोर्ट करने की संभावनाएं तलाशेंगे।
बैठक में सुझाव आया कि कि कम से कम 100 एकड़ का एक टॉयज क्लस्टर बनाया जाए जहां कच्चे माल, टेक्नोलॉजी, मशीनों से लेकर देश-विदेश में बेचने के लिए मार्गदर्शन एक ही जगह पर मिल जाए। साथ ही एयरपोर्ट पर खिलौनों के डिस्प्ले के लिए जगह देने का सुझाव भी सामने आया।
सांसद ने कारोबारियों को राज्य और केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। साथ ही सांसद ने मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से भी इस विषय पर बात की और मंत्री ने प्रोजेक्ट बनाकर मिलने और पूरी मदद देने के लिए कहा है।
इस बैठक में एआईएमपी के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया समेत कई कारोबारी मौजूद थे।


