- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों में सांसद की डॉक्टरों और अफसरों के साथ आपात बैठक
सीमित अवधि के लॉकडाउन की संभावना
इंदौर में पिछले दो दिनों में बढ़े कोरोना के मामलों के बाद सांसद शंकर लालवानी ने डॉक्टर्स, अफसरों और सलाहकारों के साथ एक आपात बैठक की और भविष्य को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इंदौर में भी पॉजिटिव मामले बढ़े हैं जिसके बाद सांसद लालवानी ने डॉक्टर और अधिकारियों से विस्तृत बात की।
सांसद ने डॉक्टरों से कोरोना के नए मरीज़ों के लक्षणों एवं जानकारियों को समझा। साथ ही अफसरों से कोरोना के संभावित प्रसार को देखते हुए तैयारियों और रणनीति पर भी बात की।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ, मेडिकल एसोसिएशन और निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स से बात कर कोरोना मरीज़ों के लक्षण और पैटर्न को समझा है।
शहर में सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लगाने पर भी चर्चा हुई है और इस बारे में अंतिम फैसला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद लिया जाएगा।
इंदौर में मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह ‘किल कोरोना’ अभियान में सर्वे की वजह से नए मरीज़ सामने आए हैं, साथ ही इस सर्वे के अलावा भी नए मरीज़ मिल रहे हैं और ये चिंता का विषय है।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या पर भी चिंता जताई गई। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के नियंत्रण के लिए युध्दस्तर पर प्रयास करने होंगे।
सांसद ने स्पष्ट कहा कि अभी हालात नियन्त्रण में है लेकिन हम इंदौर की स्थिति बिगड़ने नहीं देंगे और इसके लिए कुछ कड़े कदम भी उठाने पड़ सकते हैं।
सांसद ने इंदौर की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने पहले भी सहयोग दिया है और आगे भी सामूहिक ज़िम्मेदारी से हम कोरोना को काबू कर पाएंगे।
सांसद ने लोगों से फल, सब्ज़ी, किराना आदि रोज़मर्रा की वस्तुओं के लिए दुकानों पर भीड़ ना लगाने का अनुरोध भी किया है।
साथ ही सांसद ने कोरोना से सम्बंधित सावधानियां बरतने के लिए कहा है जिससे कोरोना का प्रसार ना हो और लंबे लॉकडाउन की स्थितियां ना बनें।
बैठक में राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, इंदौर संभागायुक्त पवन शर्मा, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ ज्योति बिंदल, सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया, एमवाय अधीक्षक डॉ ठाकुर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


