- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
नाग पंचमी पूजा एवं राशिवार फलादेश
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रत्न विशेषज्ञ, वस्तु एक्सपर्ट

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जातक को अपनी राशि के मुताबिक पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है.
राशिवार वर्ष फलादेश:
(1). मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष धन लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की उन्नति होगी। लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का हल निकलेगा। इस राशि के जातक नागपंचमी पर अनंत नाग की पूजा करें।
(2). वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति दुरुस्त होगी। संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत हो सकती है। वृष राशि के जातक नागपंचमी पर कुलिग नाग की पूजा करें।
(3). मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। नाग पंचमी पर इस राशि के जातकों को आपको वासुकि नाग की पूजा करना चाहिए।
(4). कर्क राशि वालों को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। शंखपाल नाग की पूजा करने से इस राशि के जातकों को लाभ होगा।
(5). सिंह राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आपके रुके हुए काम बनेंगे। संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। इस दिन आपको पद्म नाग की पूजा करनी चाहिए।
(6). कन्या राशि वालों के लिए छोटी यात्रा के योग हैं। करियर में लाभ हो सकता है। इस राशि के लोगों को महापद्म नाग की पूजा करने से फायदा होगा।
(7). तुला राशि वाले अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। किसी भी तरह का वहम न पालें। शिवजी को जल अर्पित करें साथ ही तक्षक नाग की पूजा जरूर करें।
(8). वृश्चिक राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों से बचेंगे। अनावश्यक तनाव ले सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी को लाभ के योग हैं। इन्हें नागपंचमी पर कर्कोटग नाग की पूजा करनी चाहिए।
(9). परिवार में व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। इस राशि के लोग शंखचूर्ण नाग की पूजा करें।
(10). मकर राशि के जातकों का मानसिक तनाव समाप्त होगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। करियर में परिवर्तन की स्थिति। मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी पर घातक नाग की पूजा करनी चाहिए।
(11). कुम्भ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यर्थ की चिंताओं से बचकर रहें। शिवजी को जल अर्पित करें। साथ ही विषधर नाग की पूजा अवश्य करें।
(12). मीन राशि वालों की नौकरी में बदलाव के योग है। छोटी यात्रा हो सकती है। शिक्षा के मामलों में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को शेषनाग की पूजा करनी चाहिए।


