- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
भारतीय खेल को बढ़ावा देना जरूरी: जनसम्पर्क मंत्री
इंदौर 7 अगस्त. मध्यप्रदेश कबड्डी लीग और डिजियाना स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से अभय प्रभाल में आयोजित की जा रही है. यह प्रतियोगिता 12 अगस्त तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में इन्दौर, भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, सागर, शहडोल और ग्वालियर की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जनसम्पर्क, संसदीय कार्य और जल संसाधन मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने किया.
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय खेलों को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। भारतीय खेलों से शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है. गरीब व्यक्ति धनाभाव से परेशान हैय अमीर व्यक्ति को धन से घमण्ड हो जाता है, मगर सही समय पर सही काम में धन का उपयोग करना बहुत ही समझदारी का काम है. डिजियाना स्पोर्ट्स ने अभय प्रशाल इंदौर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर धन का सही उपयोग किया है और सराहनीय कार्य किया है. राज्य शासन की मंशा है कि भारतीय खेल कबड्डी, फुटबाल, खो-खो, तीरंदाजी, निशानेबाजी आदि को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाये.
उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर और टीवी के इस युग में आम आदमी का ध्यान खेलों से हट गया है. इस अवसर पर आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, विधायक सुदर्शन गुप्ता और सुश्री उषा ठाकुर, आयोजक सुखदेव सिंह घुम्मन और तेजिंदर सिंह घुम्मन, रमेश शर्मा, सुनील, एस.के. गौतम, पंकज शुक्ला, आर.के. पुरोहित, राकेश पाठक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. संचालन श्रीमती प्राची शर्मा ने किया.

प्रदेशभर से आए खेल प्रेमी
डिजियाना गु्रप के चेयरमेन सुखेदव सिंह घुम्मन, तेजंदर सिंह घुम्मन व प्लम स्पोर्टस के आरक्षित मदान ने बताया कि भारतीय खेलों में युवाओं की रुचि बनाए रखने के लिए मध्यभारत में पहली बार आयोजित इन मुकाबलों के देखने के लिए इंदौर की नहीं बल्कि प्रदेष के अन्य षहरों से भी बडी संख्या में खेल प्रेमी आए.
लाइव परफार्मेंस पर झूमे दर्शक
कार्यक्रम के पहले दिन जाने माने म्युजिक डायरेक्टर सलीम सुलेमान ने लाईव परफार्मेंस दिया. उनके साथ इंडियन आईडल के प्रतिभागी और वॉलीवूड सिंगर विपुल मेहता और भूमि त्रिवेदी ने अपने गायकी से हर किसी को झुमने पर मजबूर कर दिया.


