- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मोदी जी के नेतृत्व में न देश झुकेगा न पीछे हटेगा: राकेश सिंह
इंदौर. मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है, इन सभी सीटों पर भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। भाजपा और कांग्रेस की संस्कृति में बहुत फर्क है। ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारी पार्टी के सम्मानीय नेता है, भाजपा की रीति नीति के अनुरूप जहाँ जहाँ भी आवश्यकता होगी, उनका उपयोग पार्टी हित मे किया जाएगा।
ये बात रेसीडेंसी कोठी में पत्रकारो से अनोपचारिक चर्चा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, नगर मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी की उपस्थिति में कही।
उन्होने कहा कि भाजपा की पहली प्राथमिकता हमारा चुनाव का चिन्ह है, कमल का फूल है, हमारा ध्वज है, लेकिन हमने संगठन में कहा है, कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सम्मान के साथ आये है, उनके सम्मान की पूरी चिंता भाजपा हमेशा करेगी और जिस तरह से पार्टी की रीति नीति में वो आत्मसात हुए है उससे भाजपा के सभी कार्यकर्ता व नेता सहज महसूस करते है।
सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य हमारे नेता है, हमारे यहाँ एक कहावत है कि खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे, कांग्रेस के पास इसके अलावा कहने के लिये कुछ है भी नहीं।
श्री सिंह ने सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा कि इससे साबित होता है, कि भाजपा ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर जो देश हित के लिए मायने रखते है, सबकी राय का सम्मान कर सके। इसलिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। देश से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए पूरे देश का एक होना, एकमत होना, एक राय होना जरूरी है।
श्री सिंह ने कहा कि जब जब भी देश हित की बात आती है पूरा देश खड़ा होता है, देश का एक एक व्यक्ति सेना के सम्मान में खड़ा होता है, ऐसी परिस्थितियों का निर्माण अगर होगा उन समान के बहिष्कार करने की जरूरत पड़े तो कोई भी देशवासी पीछे हटेगा । मोदी जी के नेतृत्व में न देश झुकेगा न पीछे हटेगा।
सांवेर उपचुनाव को लेकर श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कमल का फूल और संगठन के कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं, सिलावट जी का भी लंबे समय तक सांवेर की राजनीति से जुड़ाव रहा है। हमारे साथ उपस्थित जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भी वर्षों से सांवेर में काम कर रहे हैं। सब मिलकर लड़ेंगे, ऐतिहासिक जीत होगी। श्री प्रेमचंद गुड्डू की सक्रियता वर्षों से सांवेर में नहीं रही। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। और सभी 24 सीटों पर हमारी जीत होगी।


