- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
इंदौर में नए 226 कोरोना पॉजीटिव मिले, पांच मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 226 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 12229 हो गया. पांच मौत के साथ मरने वालों की संख्या 384 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2836 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2591 निगेटिव और 226 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 28 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और एक खारिज किया गया. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 12455 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 207851 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 12455 पॉजीटिव निकले. इनमें से 384 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 78 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 8688 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3383 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 16 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6083 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


