- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
इंदौर में नए 272 कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है. पॉजीटिव मरीजों की संख्या के साथ मौत के मामले में भी बढ़ रहे हैं. 272 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 12992 हो गया. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 393 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2994 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2693 निगेटिव और 272 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 28 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 1 खारिज किया गया. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 12992 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 213422 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 12992 पॉजीटिव निकले. इनमें से 393 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 87 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 8934 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3665 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 19 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6110 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


