- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
लॉक डाउन में ग्रहो के राजकुमार बदल रहे है अपना घर
25 अप्रैल को बुध के गोचर से इन सात राशि वालों को जमकर होगा फायदा, बन रहा है लाभ योग
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

इस महीने बुध ग्रह एकबार फिर अपनी राशि बदलेगा। 25 अप्रैल 2020 को बुध ग्रह मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा और 9 मई 2020 तक इसी राशि में स्थित रहेगा।मेष राशि में पहले से ही उच्च अवस्था में सूर्य ग्रह बैठा हुआ है।
बुध एक तटस्थ ग्रह है यह जिस भी ग्रह के साथ युति करता है उसी ग्रह के अनुसार ही फल देता है। मेष राशि में सूर्य प्रबल स्थिति में है। इसलिए यहां बुध का प्रभाव भी शुभ होगा। कई जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और कुछ जातकों को इसके नकारात्मक फल मिलेंगे। आइए जानते हैं आपकी राशि पर बुध गोचर के शुभ अशुभ प्रभाव –
१.-मेष राशि:- बुध का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। लाभ होने की प्रबल संभावना है। यहां बुध के साथ सूर्य समाज में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
२.-वृष राशि:– इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आपके 12वें भाव में बुध आपके खर्चों को बढ़ाएगा। ऐसे में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। परंतु दूसरी ओर अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। नौकरी-पेशे में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
३.-मिथुन राशि:- बुध का गोचर आपके लिए अच्छा होगा। बुध आपके 11वें घर में प्रवेश करेगा। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई शुभ समाचार भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने अहं पर काबू रखें। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
४.-कर्क राशि:- यह अवधि आपके लिए शुभ होगी। इसमें बुध आपके दसवें भाव में जाएगा और यह कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको न केवल कार्य क्षेत्र में बल्कि समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
५.-सिंह राशि:- बुध का गोचर आपके भाग्य को बढ़ाएगा। आप समाज कल्याण के कार्य में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। लोगों के हित में कार्य करने से आपको शांति मिलेगी। इस अवधि में आपको गुरु अथवा गुरुतुल्य व्यक्ति का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा।
६.-कन्या राशि:- इस दौरान गूढ़ विज्ञान विषय में आप रुचि लेंगे।रहस्यों को जानने की इच्छा तीव्र होगी। इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
७.-तुला राशि:- बुध के गोचर से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। यदि साझेदारी में व्यापार है तो उसमें भी संभलकर कदम बढ़ाने होंगे।
८.-वृश्चिक राशि:- बुध का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सरकार की ओर से कुछ मदद मिलेगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। इस समय आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
९.-धनु राशि:- बुध का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधी मामलों में भी धैर्य से काम लेना होगा। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता होगी।
१०.-मकर राशि:- बुध के गोचर से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। धन बचत कर पाने में सफल होंगे। सुखों में वृद्धि होगी। माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी। नौकरी-पेशे के लिए भी समय अनुकूल है। बस अपनी मेहनत को न छोड़ें।
११.-कुंभ राशि:- तीसरे भाव में बुध का गोचर आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस अवधि में आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।
१२.-मीन राशि:- दूसरे भाव में बुध का गोचर आपकी संवाद शैली को मजबूत करेगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।
#astrology #astro


