- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन की सकारात्मक पहलः संभागायुक्त
परिवहन विभाग की ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्रक्रिया व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
इंदौर. परिवहन विभाग द्वारा ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्रक्रिया का शुभारंभ संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ड्रायवर टे्रनिंग इंस्टीटट्यूट आईटीआई परिसर नंदानगर में किया. उन्होंने आक्सीजन टैंकर्स को चलाने के लिए विशिष्ट दक्षता प्रदान करने के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया.
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन की एक सकारात्मक पहल है. इस ई-मॉडल द्वारा घर में बैठकर ही आवेदक लाइसेंस बनवा सकते हैं. पारदर्शिता पूर्ण इस प्रक्रिया के कारण नागरिकों को सहूलियत मिल सकेगी. संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने परिवहन विभाग द्वारा ऑक्सीजन टैंकर के चालकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया.
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के माध्यम से 134 ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. अभी तक 34 ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन टैंकर्स का संचालन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है. इसमें दक्षता प्रदान करने के लिए इस तरह का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर क्षेत्रीय उप परिहवन आयुक्त इन्दौर संभाग, इन्दौर श्रीमती सपना अनुराग जैन, क्षेत्रीय परिहवन अधिकारी जितेन्द्र सिंह रघुवंशी, सहायक क्षेत्रीय, परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना मिश्रा, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव, नेट्रेक्स के प्रमुख श्री करियप्पा, इनहर्ट प्रायवेट लिमिटेड के प्रमुख निलेश जैन, एवं ड्रायवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नंदानगर, इन्दौर के प्रभारी अक्दट् करी अनिल शर्मा उपस्थित रहे.
5 दिवसीय होगा प्रशिक्षण
क्षेत्रीय उप परिवहन आयुक्त श्रीमती सपना जैन ने फेसलेस सेवा के संबंध मे बताया कि आवेदक/आवेदिका द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जाए बिना अपना लर्निंग लायसेंस ऑन लाईन प्रक्रिया का पालन करते हुए घर बैंठे प्राप्त किया जा सकता है. वहीं ऑक्सीजन टैंकरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया कि उक्त प्रशिक्षण 5 दिवसीय होगा जिसमें 3 दिवसीय थ्योरी क्लास एवं 2 दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण में नेट्रेक्स ट्रेक एवं इनहर्ट कम्पनी के प्लांट पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.


