- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पानी टंकियों के मेंटेनेंस का निजीकरण किये जाने का विरोध
शहर कांग्रेस ने निगमायुक्त को ज्ञापन दिया
इंदौर. शहर कांग्रेस द्वारा आज निगमायुक्त प्रतिभा पाल को पानी टंकियों के मेंटेनेंस का निजीकरण किये जाने के विरोध में ज्ञापन दिया.
ज्ञापन में शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि पानी की सप्लाई करना अति आवश्यक सेवा में आता है,और नगर निगम ने जल प्रदाय करने वाली 104 पानी की टंकियों को 10 साल के लिए रामकी समूह को ठेके पर दे दिया है.
चूंकि जल प्रदाय होना एक अति आवश्यक सेवा में आता है,और इसे ठेकेदार को दे दिया जाता है,तोह जिस प्रकार से नगर निगम के कई प्रोजेक्ट ठेकेदारों को पेमेंट नही होने की वजह से बंद पड़े है,ऐसे में अगर पानी प्रदाय करने वाली कंपनी को समय पर पेमेंट नहीं हुआ तो,पानी की सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो जाएगी, जिससे जनता में हाहाकार मच सकता है. इस निजीकरण से नगर निगम के कई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे और इसमें निगम का नियंत्रण नहीं होने से पूरी तरह से ठेकेदार की मनमानी हो जाएगी.
पूर्व में भी ठेकेदारों से काम करवाये गए लेकिन कोई भी कार्य समय पर नही हो सका है. बाकलीवाल ने कहा कि पानी की सप्लाई से सम्बन्धित कार्य का निजीकरण करना इसका शहर काँग्रेस विरोध करती है और ऐसे निर्णय को वापस लेने की मांग करती है. ज्ञापन का वाचन संजय बाकलीवाल ने किया. इस अवसर पर शैलेश गर्ग, देवेन्द्र यादव, इम्तियाज बेलिम, धर्मेन्द्र गेंदर, वीरू झांझोट, शेलु सेन, पुखराज राठौड़, जीतू सिंदेल और जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे.


