- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उड़ीसा की टीम ने समझी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग
इंदौर। राऊरकेला उड़ीसा बिजली कंपनी ने इंदौर शहर के स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट की खूबियों की विस्तार से जानकारी ली।
शुक्रवार को वीडियों कान्फ्रैंस से करीब एक घंटे उड़ीसा बिजली कंपनी के अधिकारी इंदौर से जुड़े रहे एवं मीटर टेंडर, संचार तंत्र, लाइन लास घटाने, रिकवरी रेट बढ़ाने, बिलिंग एफिशिएंसी बढ़ाने, मोबाइल एप पर स्मार्ट मीटर की कुंडली दिखने, आलार्म बजने, प्रीपेड सुविधा, अलर्ट मैसेज आदि के इस्तेमाल के तरीकों आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक ली गई।
राउरकेला उड़ीसा बिजली कंपनी के डायरेक्टर श्री बीबी मेहता, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री पी. पात्रा, महाप्रबंधक श्री एएन मेहर, सहायक महाप्रबंधक श्री आलोक महाराणा, लेखाधिकारी श्री तपस पटनायक, उप प्रबंधक सुश्री हरप्रिया सत्पथ ने इंदौर के स्मार्ट मीटर, स्मार्ट ग्रिड संबंधी योजना की वीडियो कान्फ्रैंस से जानकारी लेने के लिए जुड़े थे।
इंदौर कंट्रोल रूम से अधीक्षण यंत्री श्री डीएस चौहान, श्री नवीन गुप्ता ने राउरकेला के अफसरों को विभिन्न 10 बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराई व जिज्ञासाओं का समाधान किया।
उल्लेखनीय है कि मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने गत माह नई दिल्ली के सम्मेलन में देशभर के बिजली बोर्ड, कंपनियों के प्रमुखों से स्मार्ट मीटर की नालेज शेयरिंग के लिए इस तरह का आह्वान भी किया था।
इसके बाद राज्यों से जानकारी लेने की पहल की जा रही है। स्मार्ट मीटर योजना के मुख्य अभियंता श्री आरआर बमनके ने बताया कि इच्छुक दल को पत्र, ईमेल से भी जानकारी दी जा रही है, सीधे जुड़ने की इच्छा रखने वालों को वीडियो कान्फ्रैंस से स्मार्ट मीटरिंग विस्तारपूर्वक बताई जा रही है।


