- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
13 से 72 की उम्र के लोगों ने हराया कोरोना को
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए 36 मरीज
इंदौर. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मेहनत से हर दिन कई मरीज स्वस्थ होकर परिजनों के पास वापस जा रहे हैं।
कोरोना की शुरुआत से ही संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे इंडेक्स अस्पताल में मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है।
रविवार को अस्पताल से 36 मरीज डिस्चार्ज हुए। इन मरीजों में 13 से 72 की उम्र के लोग भी शामिल हैं। 5 सितंबर से अस्पताल में इलाज ले रहे श्री संतोष व्यास ने बताया इंडेक्स अस्पताल में मुझे उम्मीद से बेहतर इलाज और सुविधाएं मिली हैं। खाने-पीने के साथ साफ सफाई और मेरी जरूरत का ख्याल रखा गया।
श्री संतोष व्यास ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा, कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
देवास से इंडेक्स अस्पताल में इलाज लेने आई महिला महज चार दिनों में ही स्वस्थ होकर यहां से घर लौट गईं। अस्पताल के नजदीक काजी पलासिया, खुडैल निवासी संक्रमित व्यक्ति भी 11 दिनों में कोविड को हराकर अपने घर गए। उनके चेहरे पर अस्पताल की सुविधाओं का संतोष नजर आ रहा था। रविवार को डिस्चार्ज हुए लोगों में कई ऐसे थे जो दूसरे शहरों से आए थे।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 36 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


