- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
रंग पंचमी पर निकलने वाली “गेर” को वोट कर विश्व धरोहर सूची में शामिल करा सकते हैं इंदौर के लोग
नागरिकों से वोट करने के लिए की गई अपील
इंदौर. “गेर” को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में दर्ज कराने के लिए चलाई जा रही वोट केम्पेन के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव ने इंदौर वासियों से http://indoremp.in पोर्टल पर वोट करने की अपील की है।
जनता की सहभागिता एवं उत्साह से इंदौर की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर पहचान दिलाये जाने के उद्देश्य से यह पोर्टल विकसित किया गया है।
यूनेस्को में “गेर” को शामिल कराने के लिए दिये गये प्रपत्र (यूनेस्को) की शर्तों के अनुसार जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
अत: इंदौरवासियों से अपेक्षित है कि जिला प्रशासन की इस मुहिम में बढ़-चढकर भाग लें एवं “गेर” की दावेदारी को और मजबूत करें।


