- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
गरीब फल विक्रेता ने सड़क पर फेंके फल
तराजू उठा ले गए निगम कर्मचारी
इंदौर. नगर निगम कर्मचारियों द्वारा पथविक्रताओं को परेशान करने के कई किस्से आए दिन सुनने को मिलते हैं. ऐसा ही मामला मंगलवार सुबह फिर देखने को मिला. मूसाखेड़ी चौराहे पर फिर गरीब फल विक्रेताओं के तराजू उठा ले गए. इससे गुस्साए गरीब फल वालों ने अपने फल सड़क पर फेंक दिए. चौराहे पर सुबह जमकर हंगामा हुआ. रोड पर फल पड़े हुए थे. यह देख वहां से गुजरने वालों की भीड़ लग गई.
फल विक्रेता रोहित का आरोप है कि नगर निगम वाले हमें फल नहीं बेचने दे रहे, जो समय प्रशासन ने तय किया है. उसी समय के अंदर ही हम फल बेचते हैं, लेकिन बेवजह हमें परेशान किया जा रहा है. पहले निगम वाले हमारे फल फेंक देते थे. अब उन्होंने हमें परेशान करने का नया तरीका अपना लिया. वे प्रतिदिन कार्रवाई के नाम पर हमारी तराजू और बांट ले जाते हैं. ऐसे में हम कैसे अपना काम करेंगे. हम भूखे मर जाएंगे. इन्हीं बातों से परेशान होकर मैंने और मेरे साथियों ने फल सड़क पर फेंक दिए. जब ये लोग बेचने ही नहीं दे रहे, तो इन्हें घर ले जाकर क्या करुंगा.


