- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जनता कर्फ्यू में बेवजह घूमने वालों पर की कार्रवाई
इंदौर. कोरोना संक्रमण रोकने लिए पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है. बिना वजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. वाहनों के टायर की हवा निकाल कर चालकों को सजा दी जा रही है तो कई अस्थाई जेल भी भेजा जा रहा है. अफसरों ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें.
जनता कर्फ्यू में बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर घुमने वालों पर सुबह से पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखाई. जो व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी के लिए निकले थे, उन्हें पुलिस ने जाने दिया. लेकिन जो उचित जवाब नहीं दे पाया, ऐसे लोगों के वाहनों की सजा के तौर पर हवा निकाल दी. पुलिस की माने तो उन्होंने कई वाहनों की हवा निकाली.
पुलिस के अनुसार जो लोग मेडिकल एमरजेंसी के लिए निकले उन्हें टीम ने तत्काल छोड़ दिया. कुछ लोग पकड़ाने पर अलग-अलग कारण बताने लगे. जैसे किसी ने दूध खरीदने जाने की बात कहीं तो कोई बच्चों को कार से नाना के घर छोड़ने जाने का कहने लगा, तो कोई रिश्तेदार के घर जा रहा था. एक कार सवार व्यक्ति ऐसा भी था, जिसने टीम को तीन माह पुराना मेडिकल पर्चा बता दिया. बाद में पता चला वह कार में सामान भरकर ले जा रहा है. करीब 40 से अधिक कार चालकों और 100 से अधिक दोपहिया वाहनों की हवा निकालकर लोगों को जनता कर्फ्यू के पालन करने की बात कही.
प्रोटोकॉल उल्लंघन में 411 को अस्थाई जेल
कोरोना संक्रमण की चेन रोकने के लिए इंदौर में जनता कर्फ्यू लागू है। इसका और अधिक कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 17 मई को अस्थाई जेल गुजराती समाज धर्मशाला इंदौर में प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण 411 बंदी जेल में दाखिल हुए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन ने बताया है कि अस्थाई जेल प्रारंभ होने से वर्तमान तक कुल 6111 बंदी प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण जेल भेजे गए हैं। जिला प्रशासन ने जनता कर्फ़्यू के पालन की अपील सभी नागरिकों से की है। जैन ने स्पष्ट किया है कि जनता कर्फ्यू का और अधिक कड़ाई से लागू किया जाएगा। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों पर रहे। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें अन्यथा अस्थाई जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी.


