- ‘Mere Ko Betiyaan Mil Gayi’: Residents of Disha’s Care Centre Share How One Woman Changed Their Lives
- ‘मेरे को बेटियां मिल गईं’: दिशा केयर सेंटर के निवासी बताते हैं कैसे एक महिला ने उनकी ज़िंदगी बदल दी
- Background Dancers from ‘Khalibali’ Reveal Ranveer Singh’s Kindness and Sanjay Leela Bhansali’s Perfectionism on India’s Best Dancer Season 5
- Doraemon Makes its Big-Screen India Debut on October 2!
- Abhishek Kumar on challenges of playing Arjun from Ishk Dum Aur Idli Rasam, says, ‘logo ne mujhse expect hi nahi kiya…’
रेमडेसिविर कालाबाजारी में मंत्री के ड्राइवर का नाम आया सामने
इंदौर. रेमडेसिविर इंजेक्शन कालाबाजारी कांड में नर्स, डॉक्टर और अस्पतालकर्मियों के बाद अफसर-मंत्री के ड्राइवर का गिरोह सामने आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पूर्णिमा गाडरिया के ड्राइवर पुनीत अग्रवाल ने मंत्री तुलसीराम सिलावट के ड्राइवर गोविंद राजपूत का नाम कबूला है. पुनीत का दावा है कि निजी ट्रेवल्स से जुड़ा गोविंद मंत्री की पत्नी की कार चलाता है और 14 हजार रुपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब के इंजेक्शन बेचता है.
पुनीत को सोमवार रात विजयनगर थाना पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की अवैध खरीद फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया था. विजयनगर थाना टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक ओल्ड अग्रवालनगर निवासी पुनित पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल के बारे में खबर मिली थी कि पुनित फिलहाल पीसी सेठीनगर में रहता है और रेमडेसिविर इंजेक्शन की अवैध खरीद फरोख्त कर रहा है।
सोमवार रात पुलिसकर्मियों ने खरीददार बन पुनीत को दो इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गोविंद से इंजेक्शन खरीदना स्वीकार लिया. मंगलवार दोपहर आरोपित कोर्ट पेश कर गुरुवार तक रिमांड पर ले लिया. गोविंद से भी पूछताछ की जाएगी. टीआइ के मुताबिक गोविंद इम्पेट्स ट्रेवल एजेंसी का ड्राइवर है. हमारी पूछताछ में तो पुनित ने यह बताया कि गोविंद ने स्वयं के लिए इंजेक्शन खरीदे थे और भाव के भाव उसे दे दिए. पुनित 14 हजार रुपये के हिसाब से बेचने की फिराक में था।
केस की जांच हो,दोषियों पर कार्रवाई हो
मामले में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि ड्राइवर निजी ट्रेवल एजेंसी का है. उसने कहां से इंजेक्शन लिए इसकी जांच होना चाहिए। जो दोषी है उस पर विधिवत कार्रवाई भी होना चाहिए.


