- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ब्लैक फंगस के उपचार की समुचित व्यवस्था: संभागायुक्त
राज्य शासन से आवश्यक इंजेक्शन के 200 वाइल मिले, संभागायुक्त ने ली समीक्षा बैठक
इंदौर. जिले में ब्लैक फंगस बीमारी के मरीजों के उपचार के लिए सभी संभव समुचित प्रयास किए जा रहे हैं. मरीजों का उपचार एम वाय अस्पताल सहित अनेक प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा है. दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार में लगने वाली आवश्यक इंजेक्शन के 200 वाइल इंदौर को प्राप्त हुए हैं.
यह जानकारी संभागायुक्त डॉ.पवन कुमार शर्मा द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में दी गई. बैठक में ब्लैक फंगस उपचार के इंजेक्शन वितरण के प्रभारी अधिकारी तथा अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में प्रमुख रूप से दवाइयों/इंजेक्शन की मांग, इनकी उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था पर चर्चा की गई।
बैठक में डॉ. शर्मा ने बताया कि एम वाय अस्पताल तथा इससे संबंधित अस्पतालों में 73 मरीजों का उपचार चल रहा है. इनके लिए भी आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों के लिए भी आवश्यक दवाइयां/इंजेक्शन राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। राज्य शासन ने वितरण के लिए 200 वाइल आवश्यक दवाइयों के दिए हैं।
उक्त दवाइयां मरीजों को संबंधित अस्पताल से डॉक्टरों द्वारा रेफर करने के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए रेफर पर्ची संबंधित डॉक्टर अपने अस्पताल के प्रमुख को देंगे. यह पर्ची मेडिकल कॉलेज के डीन को दी जाएगी। डीन ने तीन विशेषज्ञों की कमेटी गठित की है. यह कमेटी अनुमोदन करेगी कि किस मरीज को यह दवाइयां उपलब्ध कराई जाए.


