- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गरीब की थाली अब नहीं रहेगी खाली: सिलावट
अन्न उत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
इंदौर. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में आज रवीन्द्र नाट्य गृह में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत अन्न उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि राज्य शासन गरीबों की हितों की चिंता करता है। उनके लिये अनेक शासकीय योजनायें चलाई जा रही हैं। अन्नपूर्णा योजना उसी में से एक है। प्रदेश में अब कोई भूखा नहीं सोएगा। प्
रदेश में उचित मूल्य की दुकान से रियायती दर पर गेहूं, चावल, नमक और केरोसिन आदि दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ सभी धर्मों के लोगों को मिल रहा है। आज यह अन्न उत्सव कार्यक्रम प्रदेश में एक साथ 25 हजार स्थानों पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहरी क्षेत्र में सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम को भोपाल से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये सम्बोधित किया।
इस अवसर श्री सिलावट ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। गरीबों का शासकीय अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जा रहा है। संबल योजना के तहत गरीबों को प्रसूति सहायता, मजदूरों के बच्चों को छात्रवृत्ति, रियायती दर पर बिजली, अन्तेष्टि सहायता और रियायती ब्याज दर पर गरीबों को बिना ग्यारंटी के स्वरोजगार ऋण दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास दिये जा रहे हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण मजूदरों को काम न मिलने का कारण मार्च, 2020 से नवम्बर, 2020 तक पांच किलो प्रति व्यक्ति के मान से नि:शुल्क गेहूं या चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में केन्द्र सरकार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का मजदूर अब नहीं रहेगा मजबूर। लोक कल्याणकारी राज्य के तहत गरीबों को बिजली बिल में रियायत और अत्यंत सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। आज प्रदेश के 37 लाख नये हितग्राहियों को नयी पात्रता पर्ची वितरित की गई। कार्यक्रम को दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भी वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिये रविन्द्र नाट्य गृह में इंदौर के गरीब हितग्राही श्री राधेश्याम से चर्चा की और पूछा कि अन्नपूर्णा योजना अन्तर्गत पात्रता पर्ची बनने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आयी। राधेश्याम ने मुख्यमंत्रीजी को बताया कि वह हम्माली का काम करता है। उसके परिवार में कुल 5 सदस्य हैं। पात्रता पर्ची बनने में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
मुख्यमंत्री ने राधेश्याम से कहा कि अब उन्हें प्रतिमाह 25 किलो खाद्यान्न मिलेगा। राधेश्याम ने बताया कि उनका बिजली का बिल भी माफ हुआ है। राधेश्याम ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट और कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने हितग्राहियों को खाद्यान्न के पैकेट और पात्रता पर्ची वितरित किये। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मनीष सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उषा बाई, संतोष, घीसीबाई, लीलाबाई, गीताबाई, माणिकचन्द, सुनील, सुशीलाबाई, जमनाबाई आदि को पात्रता पर्ची और खाद्यान्न पैकेट दिये गये।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर विकास श्री हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर, श्री गौरव रणदिवे, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री मधु वर्मा, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री राजेश सोनकर, जिला खाद्य नियंत्रक श्री लोनिया मुजाल्दा आदि मौजूद थे।


