- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गंदगी फैलाने पर करें स्पॉट फाइन: आयुक्त
सफाई में पंच लगाने हेतु सफाई की समीक्षा बैठक
इंदौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा सिटी बस ऑफिस में सफाई में देश में पांचवी बार प्रथम आने के लिए पंच लगाने हेतु सफाई की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, एनजीओ के प्रतिनिधि गण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा प्रत्येक जोन वाइज सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई आयुक्त द्वारा प्रत्येक जोन में व वार्ड में कहां-कहां कचरा पॉइंट बनता है उसकी जानकारी ली गई. कचरा पॉइंट बनने का कारण पूछा और उक्त स्थल पर सफाई व्यवस्था कर कचरा पॉइंट नहीं बनने देने के निर्देश दिए.
आयुक्त ने निर्देश दिए कि घर या दुकान अथवा व्यवसायिक क्षेत्र से कचरा निकलने के बाद कचरा जमीन पर नहीं गिरे बल्कि निगम के वाहन में आए यह सुनिश्चित किया जाए. चर्चा में बताया गया कि कई क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें मुख्य रूप से बायपास, रिंग रोड के आसपास खुले क्षेत्रों, ग्रीन बेल्ट एवं खाली प्लाटों पर कचरा डाला जाता है.
इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे स्थलों की सतत निगरानी की जाए. जिनके द्वारा कचरा डाला जाता है उनके विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई करें. रात्रि कालीन सफाई के संबंध में आयुक्त ने निर्देश दिए कि व्यवसायिक क्षेत्रों में मार्केट बंद होने के बाद ही सफाई की जाए. सफाई कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहें.
रात्रिकालीन सफाई में भी डीप्लाईमेंट चार्ट बनाकर उसी अनुसार कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था की जाना सुनिश्चित की जाए. इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं अपने अपने क्षेत्रों में जाकर मानिटरिंग करें और यह व्यवस्था सुनिश्चित करें. जिन दुकानदारों द्वारा कचरा रोड पर डाला जाता है उन पर दरोगा निगरानी रखें चिन्नाअंकित करें और सीएसआई के माध्यम से उनके विरुद्ध स्पाट फाइन की कार्यवाही की जाए.
शराब दुकान पर करें अधिकतम फाइन
आयुक्त सुश्री पाल ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य अधिकारी उनके जोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शराब दुकान और आहतों पर निगरानी रखें. शराब दुकानों द्वारा कचरा या गंदगी फैलाने पर अधिकतम फाइन किया जाए. आयुक्त सुश्री पाल ने निर्देश दिए गए कि वर्षा ऋतु के कारण कई स्थानों पर ग्रीन वेस्ट का कचरा निकलेगा उक्त ग्रीन वेस्ट का कचरा उठाने एवं मलबा साफ करने संबंधी कार्य को भी प्राथमिकता से किया जाए.
शहर में कोरोना संक्रमण में हो रहे वृद्धि को देखते हुए सेनीटाइज का कार्य और अधिक करने का निर्देश दिए गए. स्वास्थ्य अधिकारी प्रत्येक गली में यह सुनिश्चित करें कि जिन गलियों में कचरा वाहन नहीं जा सकते हैं वहां से कचरा ठेले एवं कचरा थैले में अलग-अलग लेकर संग्रह कर कचरा संग्रहण वाहन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए.


