- साइंस फैकल्टी ने ईको विश्व पर्यावरण दिवस उत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की
- Expert Emphasises Early Action and Safer Ways to Quit Smoking
- विशेषज्ञ ने धूम्रपान छोड़ने के लिए समय पर कदम उठाने और सुरक्षित विकल्प अपनाने पर दिया जोर : , डॉ. राजवर्धन भंवर, इंदौर
- एचएसबीसी इंडिया और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ‘हैंड मेड इन इंडिया’ की महत्वपूर्ण उपलब्धि का मनाया उत्सव
- The Scene That Changed Maa Behen - How Triptii Dimri Delivered a Cathartic Moment for Women Everywhere
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से किसानों की दशा में आएगा उल्लेखनीय सुधार : कृषि मंत्री श्री पटेल
इंदौर. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से गांवों में किसानों की दशा में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उनकी ज़मीन और पैतृक मकानों के दस्तावेज़ जब उन्हें मिलेंगे तो इससे उन्हें एक मज़बूत आर्थिक आधार उपलब्ध होगा।
कृषि मंत्री श्री पटेल आज रेसीडेंसी कोठी इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने देश में नए कृषि क़ानूनों की ज़ोरदार वकालत करते हुए कहा कि इससे किसानों और उनकी उपज ख़रीदने वालों के बीच बिचौलियों का सफ़ाया हो जाएगा और इसका सीधा फ़ायदा किसानों को मिलेगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में फ़सल बीमा योजना का व्यापक पैमाने पर लाभ किसानों को दिलाया जा रहा है। इसमें तमाम विसंगतियां दूर की गई हैं और अब किसानों को बीमा का अधिक लाभ मिल रहा है।
कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की उपज सीधे विदेश निर्यात हो सके इसके लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों कल भोपाल में एपीडा केंद्र का उद्घाटन संपन्न होगा इससे किसानों की उपज विदेश तक पहुँचना सुनिश्चित हो सकेगी।


