- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
अभिभावकों से जानी समस्या, लिए सुझाव
नर्चरिंग नेबरहुड्स चैलेंज के तहत चर्चा का आयोजन
इंदौर. स्मार्ट सिटी में शिशुओं, बच्चों और उनकी देखभालकर्ता के लिए एक सुरक्षित हरित और मनोहर शहर बनाने हेतु नर्चरिंग नेबरहुड्स चैलेंज के तहत केंद्रीय समूह चर्चा का आयोजन साउथ राजमोहल्ला गार्डन में स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया.
चर्चा में बच्चों के अभिभावकों से समस्या एवं सुझाव लिए गए. उस अनुसार निगम द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे. इसके साथ शिशुओं और बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता एवं देखभाल कर्ताओं के लिए काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया. लगभग 150 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता भाग लिया गया जिन्हें पुरस्कार भी वितरित किए गए.
इस अवसर पर श्री गुप्ता व अन्य द्वारा हर घर एक पेड़ अभियान अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया. उल्लेखनीय है कि इंदौर स्मार्ट सिटी में मेरे सपनों का शहर सिटीजन इंगेजमेंट प्रोग्राम आयोजित किया है. यह आयोजन डब्ल्यू आर आई इंडिया और बर्नार्ड बियर फाउंडेशन के सहयोग से शहरी एवं आवास मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है. यह चैलेंज 3 वर्ष के लिए है जिसका लक्ष्य सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत बच्चों के लिए अनुकूल अड़ोस-पड़ोस बनाने में सहयोग देना है.
सार्वजनिक स्थान परिवहन और सेवाओं तथा पहुंच में अड़ोस पड़ोस के स्तर पर वह बदलाव लाएंगे जिनसे छोटे बच्चों और उनकी देखभाल करने वालों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को संभव बनाया जा सके. देश में स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत इंदौर चयनित 25 शहरों में से एक है जो पायलट प्रोजेक्ट कार्यान्वित करेगा.


