- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
हर घर एक पेड अभियान का शुभारंभ, 2 लाख से अधिक पौधे रोप जाएंगे
इंदौर. शहर में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए हर घर एक पेड अभियान का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा लोखण्डे पुल के पास सरस्वती नदी किनारे पौधारोपण कर किया गया. अभियान के तहत 2 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है.
कार्यक्रम में सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर पर्यावरण संरक्षण में हमेशा आगे रहता है. इसका सबसे बडा परिणाम यह है कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्लीन एयर केटलास्ट प्रोग्राम में इंदौर ने उच्च स्तर पर स्थान प्राप्त किया है. नगर निगम द्वारा बहुत ही अच्छी पहल करते हुए आज हरियाली अमावस के दिन से 15 अगस्त तक शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद स्तर से वृक्षारोपण करने का एक घर एक पेड अभियान प्रारंभ किया है.
पर्यावरण में सुधार के लिये जरूरी है कि शहर में वृृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाए. इंदौर में किये पर्यावरण संरक्षण के कार्य के बदौलत इंदौर में प्रदूषण भी कम हुआ है. इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल के अनिल श्रीवास्तव, अपर आयुक्त संदीप सोनी, रजनीश कसेरा सहित बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवान व अन्य उपस्थित थे.
एयर क्वालिटी इंडेक्स में इंदौर का काम अच्छाः निगमायुक्त
आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि हर घर एक पेड अभियान के तहत विभिन्न थीम पर विभिन्न क्षेत्रो में 15 अगस्त तक 2 लाख से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. विभिन्न स्थानों पर जनभागीदारी से यह काम किया जाएगा. उन्होने कहा कि ऐसे घर जहां पर पौधारोपण का स्थान नहीं है वहां कम स्थान पर ऑक्सीजन वाले पौधे जैसे कि तुलसी, ऐलोवेरा, मनी प्लांट जैसे पौधे रोपने के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा. इंदौर की एयर मलिटी इण्डेक्स में इंदौर बहुत अच्छा काम कर रहा है.
एयर वॉरियर सम्मानित
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण में बेहतर कार्य करने वाले एयर वॉरियर जगत कुमार, कुतुब काजी, मनजीत गर्ग, अखिलेश नेमा, सुश्री पल्लवी वाजे का प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पूर्व एमआईसी सदस्य दिलीप शर्मा व क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा वार्ड 43 श्रीनगर एक्सटेंशन में पौधारोपण किया गया. आयुक्त सुश्री पाल द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में भी पौधारोपण किया गया.
बेक लाइन में भी लगाए पौधे
नेहरू नगर की सभी 132 बैकलेन में जन सहयोग से रहवासियों ने हरियाली अमावस्या के दिन हर घर एक पेड़ महा अभियान के तहत बैकलेन की सफाई की व वृक्षारोपण कर स्वच्छता की शपथ ली गई.
यहां हो रहा पौधा वितरण
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि निगम द्वारा शहर के कबीट खेडी, प्राणी संग्रहालय, नेहरू पार्क, मेघदूत उपवन, एटरपोर्ट व रिजनल पार्क स्थित नर्सरी से शहर के विभिन्न स्थानो पर पौधो का वितरण किया जा रहा है.


