- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गरीब की थाली नहीं रहे खालीः मिश्रा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क राशन किया वितरित
इंदौर. हमारी संस्कृति में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोये, हम इस संस्कृति के पोषक है. देश और प्रदेश में प्रयास किये जा रहे है कि हर व्यक्ति को भोजन के लिये सम्मान के साथ अन्न मिले. किसी भी गरीब की थाली खाली नहीं रहे. इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कृत संकल्पित होकर कारगर प्रयास किये जा रहे है.
यह बात जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही. वे मूसाखेड़ी में आयोजित निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम को संबंधित करते हुये डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभारी क्रियान्वयन किया जा रहा है. हमारे प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना हो या मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सहित अनेक नवाचारों और योजनाओं को देश के अन्य प्रदेशों ने अंगीकार किया है. यह हमारे लिये गौरव की बात है. सरकार का प्रयास है कि सभी के मान-सम्मान और जीवन की पूरी सुरक्षा हो. कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, डीआईजी मनीष कपूरिया सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे.
गोवा में भी होंगे ऐसे कार्यक्रम
राशन वितरण के लिये आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये गोवा से विशेष रूप से आए गोवा के खाद्य मंत्री गोविंद गावड़े ने आयोजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है. हमारा प्रयास है कि इस तरह के कार्यक्रम गोवा में भी आयोजित किये जाएं. व्यवस्थाओं को देखने के लिये गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विशेष रूप से यहां भेजा है. कार्यक्रम देखकर प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में विकास को नई दिशा और नई गति मिली है.
प्रभारी मंत्री व गोवा के खाद्य मंत्री ने दिया राशन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत जिले की सभी उचित मूल्य की राशन दुकानों में गरिमामय समारोह आयोजित कर उपभोक्ताओं को विशेष सम्मान के साथ निःशुल्क राशन का वितरण किया गया. जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मूसाखेड़ी पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उपभोक्ताओं को निःशुल्क राशन का वितरण किया. इस अवसर पर गोवा से विशेष रूप आए खाद्य मंत्री गोविंद गावड़े और वहां के खाद्य सचिव संजय गिहार भी विशेष रूप से मौजूद थे.
मान-सम्मान के साथ राशन पाकर अभिभूत हुए उपभोक्ता
मान-सम्मान के साथ निःशुल्क राशन पाकर उपभोक्ता अभिभूत हुए. भावविभोर होकर उन्होंने कहा कि हमने यह सोचा नहीं था कि हमे इतने मान-सम्मान के साथ राशन मिलेगा. शासन प्रशासन के प्रयासों से अब सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है. मूसाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के हाथों थैले में सम्मान के साथ राशन पाकर उपभोक्ता बेहद खुश थे. उनका कहना था कि मंत्री के हाथों हमें सम्मान से राशन मिलना हमारे लिये गौरव की बात है। ऐसे ही उपभोक्ता श्री छगनलाल, श्री रवि, शोभा पति मोहन, श्रीमती पुष्पा और श्रीमती संगीता बाई भी बेहद प्रसन्न थी. उनका कहना था कि हमे निमंत्रण देकर राशन लेने के लिये आमंत्रित किया. जब दुकान पर आये तो तिलक लगाकर स्वागत किया गया. जब राशन लेने की बारी आयी तो मंत्री के हाथों हमे थैले में राशन मिला. यह हमने सोचा भी नही था.


