- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
श्योपुर बाढ़ पीड़ितों के लिये चार ट्रक खाद्य सामग्री भेजी
प्रभारी मंत्री डॉ. ने ट्रकों को किया रवाना
इंदौर. जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा गोवा के खाद्य मंत्री गोविंद गावड़े ने आज इंदौर से श्योपुर में आयी बाढ़ से प्रभावितों के लिये चार ट्रक खाद्य सामग्री रवाना की. उन्होंने खाद्य सामाग्रियों के ट्रक मूसाखेड़ी में आयोजित अन्न वितरण कार्यक्रम के पश्चात रवाना किये.
इन ट्रकों में आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, शक्कर, मिर्च-मसाले आदि खाद्य सामाग्रियों के पैकेट थे. इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेन्द्र हार्डिया भी मौजूद थे. इसके साथ ही नगर निगम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिये 6 वाहन और 22 कर्मियों का अमला भी भेजा गया है।


