- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
1 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राईम ब्रांच की दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई
इंदौर. ऑपरेशन प्रहार के तहत इन्दौर क्राईम ब्रांच ने दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतराष्ट्रीय मूल्य 1 करोड़ 10 लाख की 1 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग के साथ मंदसौर के एक बड़े तस्कर को पकड़ा है. पूर्व में 70 किलो से भी अधिक जप्त हुई एमडी ड्रग्स में गिरफ्तार आरोपियों से इसका कनेक्शन है. आरोपी मन्दसौर व आसपास के जिलों में व सीमावर्ती राज्य राजस्थान व अन्य राज्य मुम्बई व चैन्नई में दलालों के माध्यम से एम.डी ड्रग्स की तस्करी करता था. अब तक करोड़ो रुपये कीमत की ड्रग्स खपा चुका है. 2-5 किलो एमडी ड्रग्स के क्रय-विक्रय की पुष्टी हुई है.
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर जिले का बड़ा तस्कर अय्यूब कल्लू शाह निवासी श्यामगढ एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त है. वह ड्रग्स लेकर मंदसौर से इन्दौर आने वाला है. वह छत्रीपति शिवाजी चौराहा सांवेर हायपास इन्दौर-उज्जैन रोड पर डिलेवरी लेकर आयेगा. सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर किया गया.
मौके पर पहुंच मुखबिर के बताये हुलिये के आधार पर यात्री प्रतिक्षालय की घेराबंदी कर सन्देही को हिरासत मे लिया गया. उसने अपना नाम अय्यूब पिता कल्लू शाह (40) निवासी श्यामगढ जिला मंदसौर बताया. उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम ड्रग्स जब्त की गई. इसके साथ ही 2 मोबाइल हैंडसेट और नगदी 1450 रुपये जब्त किये गये.
पूछताछ में आरोपी अय्यूब ने बताया कि वह 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी रईसउद्दीन खान व दिनेश अग्रवाल को अच्छे से जानता है. एम.डी ड्रग्स के संबंध में इन्ही से बातचीत होती थी. जेल जाने से पूर्व ही दिनेश अग्रवाल और रईस व अन्य को माल दिया था. इसके पास दूसरे राज्यों के तस्कर संपर्क कर आते रहते है और उनके माध्यम से दिनेश व रईस के द्वारा दिया गया माल खपाया है. क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई के बाद उक्त आरोपी अपने क्षेत्र से फरार हो गया था और बचे माल को इन्दौर तरफ ग्राहको की तलाश हेतु खापने आया था. उक्त आरोपी पर क्राईम ब्रांच की सतत् निगरानी में था.
गिरफ्तार आरोपी मूल रुप से बैंड बाजे का कामकाज है और इसी काम के दौरान टैंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल से मुलाकात हुई थी. एम.डी ड्रग्स के सिलसिले में रईस से मुलाकात हुई थी. आरोपी से जप्त माल का संबंध पुर्व में गिरफ्तार आरोपी वेदप्रकाश व्यास से भी है. आरोपी के आपराधिक रिकार्ड, चल-अचल संपति, सौरत की जानकारी निकाली जा रही है. इन्दौर क्राइम ब्रांच के द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत दुसरी बड़ी कार्यवाही की गई है और एक और बड़े रैकेट को तोड़ने में इन्दौर क्राईम ब्रांच को सफलता मिली है जो उक्त आरोपी से जुड़े सभी लोगों का जानकारी निकाली जा रही है कि उक्त माल को किन किन व्यक्तियों के माध्यम से कहां-कहा खपाया गया.


