- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर जिले में 7 अगस्त को आयोजित होंगे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम
532 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर उपभोक्ताओं को विशेष सम्मान के साथ वितरित होगा खाद्यान, कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने के दिये निर्देश
इंदौर. राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में 7 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस दिन सुबह 10 बजे से जिले की सभी 532 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर गरिमापूर्ण आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में उत्सवी वातावरण में उपभोक्ताओं को विशेष सम्मान के साथ खाद्यान का वितरण किया जायेगा। इस दिन प्रत्येक दुकान पर लगभग 100 उपभोक्ताओं को बैग में खाद्यान वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में इस आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आयोजन से जुड़े हुये विभागों के अधिकारियों तथा दुकानवार नियुक्त नोडल अधिकारियों की आज यहां रविन्द्र नाट्य गृह में बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयोजन को प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने विभागवार की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, श्री अभय बेड़ेकर, श्री अजय देव शर्मा भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये हैं कि राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी की जाए। कार्यक्रम की तैयारी में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहें। कार्यक्रम के आयोजन हेतु दुकान पर आवश्यकतानुसार पर्याप्त स्थान उपलब्ध न होने पर नजदीक के उपयुक्त स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। उपभोक्ताओं को एक दिन पूर्व पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाये। कार्यक्रम के दिन उचित मूल्य दुकान पर आने वाले उपभोक्ताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया जाये और उन्हें समारोह के लिये तैयार विशेष बैग में राशन वितरित किया जाये। बताया गया कि प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। यह अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी एवं आयोजन हेतु पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।
कार्यक्रम हेतु प्रत्येक दुकान के लिए सामाजिक टीम का गठन किया जाए जिसमें सतर्कता समिति, क्राईसिस मैनेजमेन्ट समिति के सदस्यों, ग्राम पंचायत सचिव एवं स्थानीय प्रबुद्धजन को सम्मिलित किया जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत सभी पात्र परिवारों को माह अगस्त में राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। कोविड-19 में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु कार्यक्रम में प्रति दुकान 100 हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण किया जाना है। इस हेतु हितग्राहियों का चयन पूर्व में कर लिया जाए। कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व शाम को उक्त स्वागतकर्ता दल द्वारा हितग्राहियों को निमंत्रण दिया जाए। निमंत्रण के लिए विभिन्न स्थानीय तरीके जैसे पीले चावल, हस्तलिखित निमंत्रण पत्र इत्यादि भेजते हुए उनको दूसरे दिन कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया जाए।
कार्यक्रम के दिन 7 अगस्त को प्रातः 9 बजे से ग्राम में प्रभात फेरी/टोली निकालकर हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित किया जाए। उचित मूल्य दुकान से संबद्ध अन्य ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया जाए तथा कार्यक्रम में यथासंभव उनके स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाए। हितग्राहियों के कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने पर उनको तिलक लगाकर / फूल देकर स्वागत करा जाये।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये है कि गरिमामय आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल पर एक छोटा मंच, माईक, कुर्सियां, टीवी, फ्लैक्स, बैनर, स्टेण्डी बैक-ड्राप, रंगोली एवं दीवार लेखन आदि की व्यवस्था की जाए। माइक की व्यवस्था इस प्रकार होनी चाहिए कि प्रधानमंत्रीजी के उद्बोधन को सभी उपस्थित लोगों को सुनाई दे। कार्यक्रम स्थल पर वातावरण निर्माण के लिए विभाग द्वारा तैयार गीत को बजाने के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोकगीत / मंगलगान, वाद्ययंत्र जैसे ढोल ढपाल, नगाडे इत्यादि से स्वागत करने के साथ-साथ एक उत्सव का माहौल बनाया जाए।
यह सुनिश्चित करें कि प्रातः 10 बजे तक सभी हितग्राही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हो जाएं। सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक वातावरण निर्माण संबंधी गतिविधियों का आयोजन हो। सुबह 10.30 बजे से 11 बजे के बीच स्थानीय मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्रीजी कार्यक्रम से वर्चुअली (Virtually) जुड़ेंगे। जिसमें मुख्यमंत्रीजी का स्वागत उद्बोधन भी होगा। लगभग 3 मिनट की फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रधानमंत्रीजी द्वारा प्रदेश के चयनित हितग्राहियों के साथ सीधा संवाद किया जायेगा। प्रधानमंत्रीजी का उद्बोधन भी होगा।
राशन वितरण के लिए 100 हितग्राहियों की पहले से तैयार सूची अनुसार एक-एक हितग्राही को बुलाकर बैग में 10 किलो अनाज स्थानीय मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों से वितरण करवाया जायेगा। कार्यक्रम प्रबंधन / आयोजन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में नगरीय निकायों से आवश्यक व्यवस्था संबंधी सहयोग प्राप्त किया जाए। सभी उचित मूल्य दुकानों पर कार्यक्रम के पूर्व आवश्यक संख्या में बैग का प्रदाय कराया जाये। समस्त उचित मूल्य दुकानों पर माह अगस्त के राशन का परिवहन / भण्डारण कराया जाये। कोविड संबंधी प्रोटोकॉल जिसमें कार्यक्रम स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक व्यवस्था, मास्क एवं सैनिटाइजर इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे।


