- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
महिलाओं को दिया राखी बनाने का प्रशिक्षण
साझा संस्कृति द्वारा चीनी राखियों की खिलाफ बड़ी पहल
साझा संस्कृति द्वारा चीनी राखियों की खिलाफ बड़ी पहल, संस्था के संयोजक सांसद श्री शंकर लालवानी जी के नेतृत्व में स्वदेशी ‘सांसद राखी’ की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सोलारिस होटल राजीव गांधी चौराहा पर किया गया.
विश्व के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान में को आगे आगे बढ़ाने के लिए महिला प्रशिक्षण केंद्र का आयोजन किया गया.
आत्मनिर्भर भारत महिला प्रशिक्षण शाला का आयोजन किया गया जिसमें सांसद श्री शंकर लालवानी जी द्वारा लोकल को वोकल स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए बनाने के लिए बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है.
सांसद श्री शंकर लालवानी के नेतृत्व में कार्यक्रम में सभी बहनों ने प्रशिक्षण लेकर बनाई गई राखियां सीमा पर रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को भेंट की जो राखी कोरियर द्वारा देश सीमा पर रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को भेजी जावेगी.
सभी बहनों ने यह शपथ भी ली कि आने वाले सभी त्यौहार पर गणेश उत्सव एवं दिवाली में आने वाले गणेश प्रतिमा एवं दीपक सभी स्वदेशी अपनाएंगे और चीनी से आने वाली वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे.
‘सांसद राखी’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशिक्षण वर्ग मैं सम्मान पत्र भी वितरित बहनों को सुरक्षित रहने के लिए सांसद सुरक्षा कीट का वितरण भी किया गया.
सांसद लालवानी का कहना है कि हमने राजवाड़ा पर सांसद राखी विक्री केंद्र प्रारंभ किया है जिसमें बहनों के द्वारा बनाई गई राखी का उचित मूल्य बेची जावेगी. यहां से पूरे भारतवर्ष में ऑर्डर पर राखी भी विक्रय की जाएगी यह राशि हमारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा.

कार्यशाला मे संस्था के अध्यक्ष कमल पुरी गोस्वामी ने मास्क देकर सभी का स्वागत किया कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती कंचन गिद्वानी, श्री सतीश शर्मा, श्री महेश जोशी ,श्री मोहन राठौड़, श्रीमती हरविंदर कौर, श्रीमती ललिता जोशी, श्रीमती भावना मौर्य, श्रीमती प्रियंका पुरी उपस्थिति में संपन्न हुआ.
कार्यशाला में प्रशिक्षण एकता मेहता की टीम ने दीया और आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री कमल आहूजा ने किया


