- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सांसद शंकर लालवानी ने सूचना-प्रसारण मंत्री से मुलाकात की
इंदौर के लिए कई सुविधाओं की मांग रखी, फेक न्यूज से बचने के भी सुझाव दिए
सांसद शंकर लालवानी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और इंदौर में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की गतिविधियां बढ़ाने की मांग रखी। सांसद ने आकाशवाणी इंदौर से प्रसारित होने वाले समाचार बुलेटिन ‘समाचार एकांश’ को भी दोबारा शुरू करने की मांग की।
सांसद शंकर लालवानी कम्नुनिकेशन के महत्व को बेहतर ढंग से समझते हैं, वे प्रिंट, टीवी से लेकर सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर लगातार सक्रिय रहते हैं। कोरोना के कठिन समय में वे अपने सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्मेताल करते हैं।
सांसद अब इंदौर स्थित दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाना चाह रहे हैं और कोरोना जैसी आपदा के वक्त जन जागरण में भी इनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसी संदर्भ में सांसद लालवानी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल मयंक कुमार अग्रवाल से चर्चा की।

सांसद ने कहा कि इंदौर में आकाशवाणी और दूरदर्शन के पास बढि़या सेटअप एवं सुविधाएं है, वे विश्वस्तरीय एवं जनजागरुकता वाले मनोरंजक कार्यक्रम बना सकते हैं और कोरोना जैसे कई विषयों पर जनजागरण कर सकते हैं।
सांसद ने आकाशवाणी इंदौर से प्रसारित होने वाले समाचार बुलेटिन ‘समाचार एकांश’ को भी दोबारा शुरू करने की मांग की। 15 दिन की गतिविधियों पर सुबह एक बुलेटिन आता था लेकिन साल 2017 में इसे इंदौर की जगह भोपाल से प्रसारित किया जाने लगा जिसके बाद इंदौर और आसपास की खबरों को जगह मिलना कम हो गया। सांसद ने कहा कि मंत्री से इस संदर्भ में बात हुई है और वे इसे लेकर गंभीर है।
सांसद ने आकाशवाणी को पॉडकास्ट शुरू करने का भी सुझाव दिया। सांसद ने कहा कि ऑडियो एक बड़ा मीडियम बनकर उभर रहा है और आकाशवाणी को सभी भारतीय भाषाओं में पॉडकास्ट शुरू करना चाहिए। सांसद ने दूरदर्शन को यूट्यूब, इंस्टाग्राम, रोपोसो, चिंगारी जैसे डिजीटल प्लेटफॉर्म पर भागीदारी बढ़ाने का सुझाव भी दिया। जिससे युवा वर्ग में सही जानकारी पहुंच सके और फेक न्यूज का प्रसार रोका जा सके।


