- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 7 हजार के करीब
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या का तेजी से बढ़ती जा रही है. 127 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 7 हजार के करीब पहुंच गया और कुल संख्या 6858 हो गई. वहीं अभी तक 304 मौत हो चुकी है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1445 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1301 निगेटिव और 127 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 14 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 6985 हो गया. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 304 हो गया है.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 131470 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 6985 पॉजीटिव निकले. इनमें से 304 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 39 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4699 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1982 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 5045 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


