- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राशन माफिया का ऑफिस किया गया ध्वस्त
प्रशासन की कार्रवाई जारी
इंदौर. जिला प्रशासन और नगर निगम की माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई जारी है. बुधवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने राशन माफिया के ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया.
उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा इंदौर में राशन माफ़िया भरत दवे द्वारा किये गये 80 लाख रूपये के राशन घोटाले को उजागर किया गया था. उन्होंने बताया था कि भरत दवे सहित 31 लोगों पर राशन घोटाले करने के फल स्वरूप एफआईआर दर्ज की गई है तथा भरत दवे सहित तीन अपराधियों पर रासूका की कार्यवाही भी की जा रही है.
इसी क्रम में आज जिला प्रशासन द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि मोती तबेला में अंगद हनुमान मंदिर की ज़मीन जोकि आदि गौड़ ब्राह्मण ट्रस्ट की है, उस पर राशन माफिया भरत दवे द्वारा अवैधानिक निर्माण कर अपना कार्यालय बना लिया गया था. कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभारी आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में निगम द्वारा 24/2 मोती तवेला पर भरत दवे के आफिस जो कि ग्राउण्ड फ्लोर 10 बाय 15 पर रिमुव्हल कार्यवाही की गई.
कलेक्टर के निर्देश पर राशन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई के अनुक्रम में प्रशासनिक, नगर निगम एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आरोपी भरत दवे द्वारा किए गए अतिक्रमण और निर्माण को हटाकर मंदिर की जमीन का कब्जा वापस ट्रस्ट को दिलाया गया.
कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी असित खरे, भवन निरीक्षक अंकित बिरथरे रिमुव्हल विभाग के बबलू कल्याणे, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. रिमुव्हल टीम द्वारा 1 जेसीबी एवं 1 पोकलेन मशीन के माध्यम से हटाया गया.


