- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
समस्त सैंपल कलेक्शन टीम के लिए आयोजित होंगे रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम: संभागायुक्त
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोविड-19 सैंपल कलेक्शन टीम की रिफ्रेशर ट्रेनिंग संपन्न*
इंदौर. महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आज संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में कोविड-19 सैंपल कलेक्शन टीम की रिफ्रेशर ट्रेनिंग आयोजित की गई।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना सोलंकी, एमजीएम कॉलेज की डीन डॉ ज्योति बिंदल, डॉक्टर मूथा, माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, ईएनटी डिपार्टमेंट की सीनियर रेसीडेंट डॉक्टर अंशु सिंह, सैंपल टीम के सदस्य डॉक्टर आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों से उनकी समस्याओं के अनुरूप समझाईश तथा तकनीकी शिक्षा दी गई। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने सैंपल कलेक्शन टीम के सदस्यों से बात की उन्होंने कहां कि, संदिग्ध की पहचान समय पर नहीं होने से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।
सैंपल कलेक्शन से लेकर टेस्ट परिणाम आने तक की प्रक्रिया अत्यधिक सावधानी से की जानी चाहिए। उन्होंने समस्त सैंपल कलेक्शन टीम की रिफ्रेशर ट्रेनिंग कराने के भी निर्देश दिए।
एमजीएम कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल ने बताया कि, रिफ्रेशर प्रशिक्षण के दौरान मुख्यतः सैंपल कलेक्शन टीम के उन सदस्यों को बुलाया गया है जिनके 5 से अधिक सैंपल रिजेक्ट अथवा इनवेलिड पाए गए थे।
कार्यक्रम के दौरान सैंपल कलेक्शन, पैकेजिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन, हैंड हाइजीन, ग्लव्स रिमूविंग टेक्निक, पीपीई किट पहनने एवं उतारने का तरीका तथा सैंपल रिजेक्शन होने के कारण आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ईएनटी विभाग की सीनियर रेसीडेंट डॉ. अंशु सिंह ने स्पेसिमेन कलेक्शन एवं पैकेजिंग, आरटीपीसीआर एप्लीकेशन में डाटा फीडिंग के बारे में बताया।
इसी प्रकार माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने सैंपल रिजेक्शन के कारण, पैकेजिंग का तरीका, ट्रांसपोर्टेशन मेथड, हैंड हाइजीन, टेस्टिंग प्रोसीजर आदि के बारे में जानकारी दी।


