- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
दिल्ली के मशहूर ज़ायके एक बार फिर इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल में
‘दिल्ली ज़ायका रिटर्न्स’ फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन
• पुरानी दिल्ली के असली ज़ायको का मज़ा उस्ताद अक्रम कुरैशी के साथl
इंदौर. दिल्ली एनसीआर में पुरानी दिल्ली का स्पाइसी जायका बेहद लोकप्रिय हैl पिछले वर्ष की तरह, एक बार फिर खास इंदौर वासियों के लिए रेडिसन ब्लू होटल इंदौर लेकर आ रहा है दिल्ली के मशहूर ज़ायके अपने फूड फेस्टिवल ‘दिल्ली ज़ायका रिटर्न्स’ के साथl इस फेस्टिवल का आयोजन 17 अप्रैल तक किया जाएगा जिसमें दिल्ली के मशहूर पकवानों का ज़ायका हमें इंदौर में ही मिल सकेगाl
दिल्ली ज़ायका का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल आता है पराठे वाली गली के स्वादिष्ट पराठे और लस्सी इसके साथ ही वहां के दही भल्ले, छोले कुलचे, आलू चाट, अलग-अलग तरह के कबाब और स्ट्रीट फ़ूड का l जामा मस्जिद, लाल किला और चांदनी चौक के अनूठे स्वाद और लोकप्रिय व्यंजन को पुरानी दिल्ली के उस्ताद अक्रम कुरैशी लेकर आ रहे हैं इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल मेंl
होटल में प्रवेश करते ही 1990 के दशक की पुरानी दिल्ली के परिदृश्य और ज़ायके की खुशबू आपको वहाँ होने का एहसास कराएगी l शहर के लोगों को एक 5 सितारा होटल की हाइजीन और स्टैण्डर्ड के साथ दिल्ली के असली ज़ायको का मज़ा मिल सकेगाl’
रेडिसन ब्लू के एग्जीक्यूटिव शेफ मुकुल ने कहा “पिछले वर्ष हमने ‘दिल्ली ज़ायका फ़ूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया था जो काफी लोकप्रिय हुआ था और मेहमानों द्वारा बहुत पसंद किया गया थाlइसलिए इस वर्ष फिर से हम पुरानी दिल्ली के मशहूर पकवान इंदौर वासियों के लिए लेकर आए हैंl ‘दिल्ली ज़ायका रिटर्न्स’ फ़ूड फेस्टिवल के लिए रेडिसन ब्लू होटल बहुत उत्साहित है l”
उन्होंने आगे कहा “फेस्टिवल में उपलब्ध व्यंजन का एक्सक्लूसिव मेन्यू खास तौर से इस फूड फेस्टिवल के लिए आए पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध उस्ताद अक्रम कुरैशी द्वारा तैयार किया गया है l व्यंजनों में दिल्ली के स्पेशल मसाले उपयोग किए जाएंगे l यह मेन्यू इंदौर के लोगों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो यहाँ के लोगों को बहुत पसंद आएगा l
‘दिल्ली ज़ायका रिटर्न्स’ फ़ूड फेस्टिवल में लगभग 100 प्रकार के वेज-नॉनवेज व्यंजन उपलब्ध होंगे l चांदनी चौक के स्वादिष्ट पराठे, नटराज दही भल्ला, छोले कुलचे, चाट, विभिन्न प्रकार के कबाब,चिकन दम बिरयानी, ज़ाएकेदार भिंडी मसाला, कलोंजी वाले बेंगन के साथ जलेबी, फालूदा कुल्फी इत्यादि का स्वाद ले सकेंगे l
पुरानी दिल्ली के मशहूर जायकों के साथ रेडिसन ब्लू होटल इंदौर आपके इंतज़ार में है


