- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जल्द मिलेगी देश को पहली बुंदेली शेफ, इंदौर में होगा फाइनल मुकाबला
ट्रूपल बुंदेलखंड द्वारा आयोजित क्षेत्र की पहली ऑनलाइन शेफ प्रतियोगिता, ‘बुंदेली शेफ’ अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। क्षेत्र की पहली बुंदेली शेफ की तलाश, इंदौर के होटल ‘व्हाइट हाउस’ में 10 जुलाई, शनिवार, दोपहर 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम के साथ पूरी होगी। बुंदेलखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से हिस्सा लेने वाली महिलाओं तथा बालिकाओं ने इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान अपने लाजवाब और स्वादिष्ट व्यंजनों से सभी का दिल जीतने की भरपूर कोशिश की है। वहीं अब ग्रैंड फिनाले के माध्यम से टॉप 5 प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
शो के स्पॉन्सर ‘ऑर्गेनिक संकल्प’ के फाउंडर, राजेंद्र राजपुरोहित ने सभी पार्टिसिपेंट्स को अच्छे से परफॉर्म करने के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरे शो के दौरान उनका हौसला बढ़ाया। शो के बाकी स्पॉन्सर्स पीआर 24×7, हेल्थ 24×7, रुद्राणी कलाग्राम, ऑर्गेनिक संजीवन तथा को-स्पॉन्सर ‘बीएसीसीपीए’ ग्रैंड फिनाले के दौरान उपस्थित होंगे, जो फाइनलिस्ट का उत्साह दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
शो की जज, ज्योति नामदेव ने कहा कि पूरे शो के दौरान बेहद स्वादिष्ट पकवान देखने को मिले। यह शो बुंदेलखंड के प्रसिद्द पकवानों को समूचे देश से रूबरू कराने का माध्यम बना है। सेमी फिनाले के दौरान दिए गए लड्डू वाले टास्क में सभी पार्टिसिपेंट्स ने बेहद स्वादिष्ट लड्डू भेजकर इस शो के प्रति उत्साह को दोगुना कर दिया। सभी पैरामीटर्स को ध्यान में रखकर फाइनल पार्टिसिपेंट्स का चयन किया गया, जो कि बेहद मुश्किल था।
इस मुकाबले में छतरपुर की शमिता सिंह, मुंबई की सोनल जैन, ललितपुर की कीर्ति नामदेव, इंदौर की वर्षा जैन और झांसी की शिवाली अग्रवाल के बीच मुकाबला होगा। 8 ऑडिशंस, 2 क्वार्टर फिनाले और सेमी फिनाले के चलते प्रतियोगिता के दौरान न सिर्फ बुंदेलखंड, बल्कि देश के कोने-कोने से प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें से अब ग्रैंड फिनाले के माध्यम से देश की पहली बुंदेली शेफ की जल्द ही घोषणा की जाएगी।


