- भारत में लॉन्च हुई ऑल-न्यू MINI Countryman C.
- The all-new MINI Countryman C launched in India.
- जबलपुर रॉयल लायंस के प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के खिलाड़ी वेदांत अवस्थी एमपीएल 3 में चमके
- The 'Welcome To The Jungle' Trailer Features 34 Celebrities, The Highest Record So Far
- IGI D शो के 23वें एडिशन में 45 मैन्युफैक्चरर्स और 180 से ज़्यादा रिटेलर्स ने एकजुट होकर इस बिजनेस के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया
सलमान खान फैंस क्लब अनोखे अंदाज़ में सलमान की फ़िल्म ‘भारत’ देखने पहुंचे !
इंदौर। 2003 में सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ से इंदौर में सलमान खान के फैंस युवराज मंडलोई ने एक क्लब शुरू किया था, जो अब बढ़कर 400 से ज्यादा लोगों का हो गया है।
आज रिलीज हो रही सलमान की फिल्म ‘भारत’ देखने ये ग्रुप कार्निवल सिनेमा, मंगल सिटी पहुंचा । इससे पहले सुबह 9 बजे ग्रुप के सदस्य सत्य साईं चौराहे से फ्लैग रैली निकाली सभी बाइक पर तिरंगे के साथ फ़िल्म और सलमान के पोस्टर लेकर सिनेमा हॉल पहुंचे ।
युवराज मंडलोई और अंकित चौधरी ने बताया कि मंगल सिटी के कार्निवल सिनेमा में करीब 330 सदस्यों ने आज सुबह 10:30 बजे फिल्म का शो देखा । क्लब के सदस्यों का यह ग्रुप सलमान खान की फिल्म का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने जाता रहा है।
सिर्फ इंदौर ही नहीं इस फैन क्लब में धार, महू और देवास के युवा भी शामिल है। ग्रुप कई लोग सलमान को उनके सामाजिक काम के कारण उनका आदर्श मानते हैं, तो कुछ को फिल्में पसंद है। यह सभी युवा यहीं नहीं रुकते।
कुछ कामकाजी है, तो कुछ पढ़ाई करने वाले, लेकिन हर साल सलमान खान के जन्मदिन पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा कर उन्हें जरूरतमंद चीजें देते है।


