- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया नमन
मंत्री सिलावट और उषा ठाकुर ने जन्मस्थली स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
इंदौर. भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचकर उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया.
इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये संविधान का निर्माण किया. आज आवश्यकता है कि हम सभी डॉ. अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलें। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर मंत्री सिलावट ने गीता भवन चौराहे पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री गौरव रणदिवे भी उपस्थित थे.
ठाकुर ने किया दीप प्रज्वलित
मंत्री सुश्री ठाकुर ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर रात्रि 12 बजे ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया. उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के पुजारी और अंत्योदय के सच्चे साधक डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है. डॉ आंबेडकर कि राष्ट्रीयता की भावना को बनाए रखते हुए हम सभी को एकजुटता के साथ कोरोना के रूप में आई इस विपत्ति का सामना करना है.


