- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
छत्रीपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत
इंदौर. शहर के छत्रीपुरा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. एसआई राजेंद्र मरमट पिछले कुछ दिनों से कोरोना से लड़ रहे थे. कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग में यह तीसरी मौत है.
टीआई पवन सिंघल के मुताबिक एसआई मरमट को छह रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लग चुके थे और उनकी हालत में सुधार भी होने लगा था, लेकिन अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाताते हैं कि एएसआइ राजेंद्र मरमट की पत्नी और बेटे भी संक्रमित हो चुके हैं और उनका भी इलाज चल रहा है.
घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. ज्यादातर सिपाही, एसआइ और टीआई अफसरों को ही दोष दे रहे हैं. उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों का न तो ठीक से इलाज हो रहा है न अफसर ध्यान दे रहे हैं. लगातार अभियान और आंकड़ों का दबाव बनाया और स्टाफ संक्रमित होता गया.


