- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
व्यापार को तरक्की देने में सिंधी समाज है मील का पत्थर- गृह मंत्री डॉ. मिश्रा
किस्तान से आए सिंधी समाज के 101 लोगों को दिये गये भारत की नागरिकता संबंधी प्रमाण-पत्र
इंदौर. इंदौर जिले में पाकिस्तान से आये सिंधी समाज के 101 लोगों को आज भारत की नागरिकता दी गई। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष उपस्थिति में इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इन लोगों को भारत की नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे गये। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह, गौरव रणदिवे, संजय कटारिया, कंचन गिदवानी पूज्य जेकब आबाद जिला सिंधी पंचायत ट्रस्ट इंदौर के अध्यक्ष राजा माँदवानी, गोपाल दास पारियानी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंधी समाज में एकता का बेहतर उदाहरण देखने को मिलता है। उनकी अपनी विशेष संस्कृति एवं सभ्यता है। देश में इनकी विशेष पहचान है। व्यापार को तरक्की देने में सिंधी समाज मील का पत्थर है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उनका सिंधी समाज से गहरा नाता और जुड़ाव है। मुझे सिंधी भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना बहुत अच्छी तरीके से आती है। आज भी मुझे सिंधी भाषा की पूरी बारह खडी (वर्णमाला) याद है। सिंधी समाज की समस्याओं को मैं गहराई से समझता हूं।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सिंधी समाज की पीड़ा बहुत कम हुई है। उन्होंने इस समाज की पीड़ा को समझा है और नागरिकता देने के कानून को सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन आ रहा है। देश में शांति का माहौल बना। उन्होंने कहा कि आज यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि एक साथ सिंधी समाज के 101 लोगों को भारत की नागरिकता मिली है, यह हमारे लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज के हर एक पात्र व्यक्ति को नागरिकता दिलाने के प्रयास सतत जारी रहेंगे।
जल संसाधन मंत्रीतुलसीराम सिलावट ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा असंभव कार्यों को भी संभव किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रयासों से नागरिकता के कानून को सरल बनाया गया है। कार्यक्रम को विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ और श्री आकाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि नागरिकता दिये जाने के कानून को सरल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधी समाज की पीड़ा को समझा और नागरिकता कानून को सरल बनाया। उनके द्वारा नागरिकता के कानून को और अधिक सरल बनाया जा रहा है। नागरिकता के कानून को सरल बनाये जाने से पाकिस्तान से भारत आये सिंधी समाज के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पाकिस्तान की प्रताड़ना से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में पाकिस्तान से भारत आए लोगों को नियमानुसार नागरिकता देने का काम तेज गति से किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय में नागरिकता संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। हमारा प्रयास है कि औपचारिकताओं को पूर्ण कर शेष लोगों को भी शीघ्र नागरिकता मिले।
इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए पूज्य जेकब आबाद सिंधी पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा माँदवानी ने कहा कि नागरिकता संबंधी कानून के सरलीकरण से हमें बेहद लाभ मिल रहा है। इस कानून को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के हम विशेष रूप से आभारी हैं। इस कानून के सरलीकरण से हमें सहजता के साथ नागरिकता मिल रही है। नागरिकता दिलाने के कार्य में सांसद श्री शंकर लालवानी के विशेष प्रयास हैं।


