- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एमवाय सहित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहेंगे
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सभी अस्पतालों में अतिशीघ्र अग्नि सुरक्षा यंत्रों और संसाधनों को स्थापित करने के दिये निर्देश*
इंदौर। एमवाय सहित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, एमआरटीबी, एमटीएच, कैंसर अस्पताल, मानसिक चिकित्सालय आदि में सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहेंगे। इन अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिये अग्नि सुरक्षा प्लान बनाया जा रहा है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने उक्त अस्पतालों में अतिशीघ्र अग्नि सुरक्षा यंत्रों और संसाधनों को स्थापित करने के निर्देश दिये। डॉ. शर्मा ने आज कमिश्नर कार्यालय में संबंधित अस्पतालों के अधीक्षकों, संबंधित अधिकारियों आदि की बैठक ली।
बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती रजनी सिंह, राघवेन्द्र सिंह, संयुक्त आयुक्त सपना शिवाले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग और अग्निशमन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने अस्पतालवार अग्नि सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पतालवार अग्नि सुरक्षा प्लान बनाया जाये, जिन अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिये जो कमियां है, उन्हें शीघ्र दूर किया जाये। आवश्यक अग्नि सुरक्षा यंत्रों और संसाधनों की व्यवस्था की जाये। उपकरण और यंत्र स्थापित करने का कार्य कल से प्रारंभ कर दिया जाये। यह कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के मापदण्डों का पूरा पालन किया जाये।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने उपरोक्त अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण चल रहा है उसे शीघ्र पूरा किया जाये। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं पायी जाये। ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर लोक निर्माण विभाग ईएण्डएनएम के कार्यपालन यंत्री श्री जितेन्द्र सिंह चौहान और एसडीओ श्री डी.के. जैन के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। डॉ. शर्मा ने कहा कि अब हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा की जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई होगी।


