- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गूंजे सांई राम-सांई श्याम के जयघोष, निकली सांई बाबा की पालकी
इन्दौर. गुरूपूर्णिमा पर शुक्रवार को सिरपुर तालाब स्थित गोवर्धन पैलेस कालोनी से सांई बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई. इस पालकी यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे शामिल हुए. वहीं यात्रा के मार्ग में सभी युवाओं ने रहवासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए स्वच्छ इन्दौर-स्वस्थ इन्दौर का संदेश भी दिया.
गोवर्धन पैलेस सांई सेवा समिति एवं यात्रा संयोजक राकेश सोमावत, सुभाष परमार एवं बाबूलाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे सांई मंदिर से महाआरती कर इस पालकी यात्रा की शुरूआत की गई. पालकी यात्रा में जहां एक और युवा साफे बांधे नजर आए तो वहीं दूसरी और महिलाएं भी अपने सिर पर कलश लिए सांई बाबा के जयकारे लगाते हुए यात्रा में चल रही थी.
सांई पालकी में घोड़े-बग्घी, बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, बाबा की पालकी एवं सांई बाबा का स्वरूप भी था जो यात्रा के मार्ग में आकर्षण का केंद्र था. पालकी यात्रा में भजन गायक अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से सभी भक्तों यात्रा के मार्ग में नाचते-थिरकाते हुए चल रहे थे।
पालकी यात्रा में युवाओं द्वारा सभी रहवासियों को स्वस्छता अभियान से जोड़ते हुए स्वच्छ इन्दौर-स्वस्थ इन्दौर का संदेश भी दिया. गोवर्धन पैलेस से निकली सांई बाबा की पालकी विभिन्न मार्गों से होते हुए पून: मंदिर परिसर पहुंची। जहां इस पालकी का आरती के पश्चात समापन हुआ.
पालकी यात्रा में संजय जाधव (राज्यमंत्री), नंदकिशोर वर्मा (राज्यमंत्री), महापौर मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता, चिंटू वर्मा, मुकेश सोमावत, धर्मेंद्र गुर्जर, विक्रम ठाकुर, सोनू यादव, सखाराम यादव सहित हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए थे।


