- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
नाले में खाद्य सामग्री फेंकने पर 5 हजार का स्पॉट फाईन
इंदौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा शहर में किसी भी प्रकार से कचरा व गंदगी करने वालो के साथ ही कान्ह-सरस्वती नदी-नाला में कचरा व गंदगी डालने वालो के विरूद्ध स्पॉट फाईन करने के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व दरोगा को निर्देश दिये गये.
इसी क्रम में झोन 18 सीएसआई अनिल सिरसिया द्वारा मुसाखेडी चौराहे के पास क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान सफाई संरक्षक ने बताया कि नाले किनारे किसी ने किराना सामग्री डाल रखी है. इसकी जांच करने पर उक्त कचरे में से गुर्जर किराना स्टोर मयुर नगर महेश्वरी स्कुल के सामने का बिल मिला.
बिल के आधार पर दुकान की पहचान होने पर झोन 18 के सीएसआई अनिल सिरसिया द्वारा नाले में खाद्य/कचरा सामग्री फेकने व गंदगी करने पर गुर्जर किराना स्टोर मयुर नगर के मालिक पर रूपये 5 हजार का स्पॉट फाईन कर राशि वसुल की गई.


