- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बस संचालक द्वारा सड़क पर गंदगी करने पर स्पॉट फाईन
इन्दौर. बस संचालक द्वारा सडक पर गंदगी करने पर स्पॉट फाइन किया गया.
गौरतलब है कि सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, किसी भी प्रकार से कचरा व गंदगी फैलाने वालो पर स्पॉट फाइन के निर्देश दिए हैं.
इसी क्रम में झोन 18 के सीएसआई श्री अनिल सिरसिया द्वारा वार्ड 51 मूसाखेडी रिंग रोड क्षेत्र के सफाई निरीक्षण के दौरान बस संचालक द्वारा बस को रिंग रोड पर खडी कर पैसेंजर को उतारने व बैठाए जाने के दौरान रिंग रोड पर कचरा व गंदगी फैलाने पर बस संचालक को बार-बार समझाईश दी गई.
किंतु बस संचालक द्वारा रिंग रोड पर ही बस खडी कर गंदगी फैलाने पर सीएसआई अनिल सिरसिया द्वारा प्रेसिडेंट टैऊवल्स पर रूपये 3 हजार का स्पॉट फाईन कर राशि वसुल की गई.
इसके साथ ही समस्त झोनल अधिकारी, समस्त सहायक राजस्व अधिकारी, सीएसआई द्वारा अपने-अपने झोन/वार्ड अंतर्गत विगत दिवस कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने व मास्क नही पहनने पर कुल 185 के विरूद्ध स्पॉट फाईन कर रूपये 18700 की राशि वसुल की गई.


