- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एसपी मुख्यालय सूरज वर्मा को कार्यमुक्त होने पर स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई
इंदौर. इंदौर शहर में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर करीब 1 वर्ष से अधिक समय तक सूरज कुमार वर्मा (आईपीएस) ने सफलतापूर्वक कार्य किया. इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर के पद पर में भी कार्यरत रहे.
मुख्यालय में रहते समय विशेष रूप से कार्यालय स्टाफ एवं अन्य पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने में श्री वर्मा का विशेष योगदान रहा. आज श्री वर्मा के पुलिस अधीक्षक नीमच का कार्यभार संभाले हेतू पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद से कार्यमुक्त हुए, जिस पर सभी कार्यालय स्टाफ के द्वारा भावपूर्ण एवं सम्मान पूर्ण विदाई दी.
श्री वर्मा बहुत ही सरल सहज एवं सहृदय व्यवहार वाले अधिकारी हैं, जिनके कार्यकाल में स्टाफ द्वारा बहुत ही सहज होकर कार्य किया, जिनके जाने से सभी स्टाफ उनकी विदाई के समय भाव विभोर हो गया.
उक्त कार्यक्रम के दौरान एएसपी हेड क्वार्डर मनीषा पाठक सोनी, एएसपी प्रोटोकाल अनिल पाटीदार, डीएसपी हेड क्वार्टर अजय बाजपेई, टीआई महिला थाना श्रीमती ज्योति शर्मा, पीए पंकज ताम्रकार, आरआई इंदौर जय सिंह तोमर, आरके महेंद्र बैंड वाल, कंटीन्जेंसी लिपिक गोविंद रायकवार, स्थापना लिपिक गुरविंदर सुदन, आर्म्स शाखा लिपिक सुश्री पुष्पा अय्याम, ज्ञान सिंह एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा.


