- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
शहर के स्टार्टअप कंपनीज को मिलेगा अवसर
स्मार्ट सिटी का स्मार्ट सिड इन्क्युबेशन सेंटर हुआ प्रारंभ
इंदौर. स्मार्ट इंदौर के कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर बिल्डिंग के प्रथम व द्वितीय तल पर इन्वयूबेशन सेंटर का निर्माण कर स्माट्र सिड इन्क्युबेशन सेंटर प्रारंभ किया गया है. इसमें को वर्किंग स्पेस, ब्रेक आउट स्पेस, मीटिंग रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, एक्टिविटी रूम पर एयर कंडिशनिंग, फर्नीशिंग आकर्षक लाईटिंग, इंटरनेट आदि अति आधुनिक सुविधाऐं उपलब्ध कराई गई है.
उक्त जानकारी नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी कार्यपालक निदेशक प्रतिभा पाल ने दी. स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता ने बताया कि इंदौर स्मार्ट सिटी के अटल सिटल बस परिसर में कन्ट्रोल कमांड सेंटर बिल्डिंग नवनिर्मित स्मार्ट सिड इन्क्यूबेशन की ऑपरेटिंग एजेंसी सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड इण्टरप्रेयोनरशिप आईआईएम अहमदाबाद के साथ स्मार्ट सिटी डेव्हलपमेंट लिमिटेड इंदौर प्रोजेक्ट हेतु प्रांरभिक बैठक ली गई.
उन्होने कहा कि इन्क्यूबेशन सेंटर के संचालन हेतु स्मार्ट सिटी इंदौर द्वारा सेंटर फॉर इनोवेशन एजेंसी से मेमोरेण्डम ऑफ अंडरस्टेडिंग हस्ताक्षरार्थ किए गये है. एजेंसी द्वारा शहर के इंटरप्रेयोनर, इन्क्यूबेटर्स एंव स्टार्ट अप कंपनीज को ट्रेनिंग, मेंटरशिप, फंडिंग आदि प्रदान करने की कार्य योजना के लिए स्मार्ट सिटी सीईओ द्वारा सेंटर से संबंधित समस्त जानकारी देने हेतु एजेंसी आदित्य व्यास 9214094775 को नियुक्त किया गया है.
5 अगस्त से समस्त इंटरप्रेयोनर जो सेंटर से जुडना चाहते है, वे श्री व्यास से संपर्क कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है. अन्य जानकारी हेतु नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी मिशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते है. स्मार्ट सिटी सीईओ श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त पहल से शहर के विचारशील महत्वाकांशी इंटरप्रेयोनर इन्क्यूबेटर्स एवं स्टार्ट अप कंपनीज को आगे बढ़ने के सुअवसर मिलेगे व शहर के रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका मिलेगी.


