- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सितंबर तक पूरे करें सरवटे बस स्टेंड के कार्य
निगमायुक्त ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
इंदौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने आज सरवटे बस स्टैंड पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, उपायुक्त लोकेंद्र सिंह सोलंकी एवं अन्य उपस्थित थे.
निगम आयुक्त श्रीमती पाल ने सरवटे बस स्टैंड के निर्माण दिन भवन निर्माण एवं परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बस स्टैंड के निर्माणाधीन भवन योजना अनुसार क्या निर्माण किया जाना शेष है तथा इंटीरियर डेकोरेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई. भवन निर्माण के तहत बनाए जा रहे टिकट काउंटर बुकिंग काउंटर एवं अन्य काउंटरों के सिविल कार्य एवं इंटीरियर कार्यों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए समस्त शेष सिविल कार्य, इंटीरियर डेकोरेशन एवं अन्य कार्य सितंबर माह तक पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देश दिए.
इसके साथ ही आयुक्त द्वारा बस स्टैंड में आने वाली बसों के निर्धारण के संबंध में यातायात विभाग एवं आरटीओ विभाग के अधिकारियों के साथ बस स्टैंड संचालन एवं यातायात व्यवस्था में सुगमता की दृष्टि से बैठक कर समीक्षा करने के निर्देश दिए गए. भवन के प्रवेश द्वार एवं निर्गम मार्ग के संबंध में भी जानकारी ली गई और बसों का आवागमन स्टैंड में आसानी से हो सके इसका ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए.
दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देस
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान देखा कि सरवटे बस स्टैंड परिसर के आसपास स्थित दुकानदारों द्वारा परिसर की ओर दुकान के पिछले हिस्से में दरवाजे का निर्माण किया गया है. इस पर मार्केट अधिकारी प्रताप सिंह सोलंकी को संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए. साथ ही सरवटे बस स्टैंड में आने वाली आगंतुकों एवं यात्रियों के लिए बारिश एवं धूप के दौरान बस इतनी परिसर के पास केनोपी लगाकर बैठने एवं छाया करने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए.


